मधेपुरा की खबर.. देश में अघोषित आपातकाल की है स्थिति : जाप

मधेपुरा। बढ़ती महंगाई व बाढ़ प्रभावित को पर्याप्त राहत कार्य व नीट में ओबीसी आरक्षण जारी रखने सहित जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की रिहाई की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी (लो.) के कार्यकर्ताअें ने पार्टी कार्यालय में भूख हड़ताल की। कार्यकर्ता 48 घंटा तक जारी भूख हड़ताल की अध्यक्षता जाप जिलाध्यक्ष मोहन मंडल कर रहे हैं। मौके पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अनल व अजीर बिहारी ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार देश में इतनी महंगाई है। पूर्व प्रत्याशी अनिल बंधु व गोपाल जायसवाल ने कहा कि आधा बिहार बाढ़ से त्राहि-त्राहि हैं। वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार पीड़ित लोगों को राहत नहीं पहुंचा रही है। छात्र जिलाध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू व युवा अध्यक्ष गोपी कृष्ण ने कहा कि नीट में पिछड़ा का आरक्षण लागू किए बिना ही प्रवेश परीक्षा की घोषणा कर हजारों पिछड़े वर्गों की पीठ में खंजर घोंपने का काम किया गया। कार्यालय सचिव देवाशीष पासवान व उपसचिव शैलेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा के इशारे पर नीतीश कुमार ने हमलोगों के नेता पप्पू यादव को फर्जी मामले में 70 दिनों से जेल में बंद किए हुए है। आखिर हमलोगों के नेता का कसूर क्या है। मधेपुरा जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र शेखर व सहर्षा जिला संगठन प्रभारी रामकुमार यादव ने कहा देश में अघोषित आपातकाल का स्थिति है। आम जनता परेशान है। उद्योगपतियों की सरकार है। मौके पर उपस्थित प्रदेश महासचिव सुरेंद्र यादव, महिला कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नूतन सिंह, महिला जिलाध्यक्ष कला क्रांति, युवा शक्ति अध्यक्ष रामचंद्र यदुवंशी, युवा रंजन, सतीश कुमार, उमेश यादव, अशोक यादव, अब्दुल कलाम, आलोक, रविद्र कुमार यादव, नीतीश कुमार, राजा कुमार, अनुज राकी, अमन कुमार रितेश, निगम राज, सामंत यादव, राजू कुमार मन्नू, राम प्रवेश यादव, अभिनाष सिंह, भानु प्रताप आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य समाचार