समाजसेवी प्रदीप लुनिया का असमायिक निधन फारबिसगंज में शोक की लहर



मानिकचंद रोड़ स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्वत: बन्द रही संसू,फारबिसगंज (अररिया): शहर के छुआपट्टी निवासी व समाजसेवी वर्षीय प्रदीप लुनिया(60) का आकस्मिक निधन सोमवार की रात हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे प्रदीप लुनिया की तबीयत बिगड़ी जिसे आनन फानन में परिवार के सदस्यों ने फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
बताया गया कि श्री लुनिया पूर्व से डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थे ही हार्ट अटैक से उनकी आकस्मिक मृत्यु हुई है। लोगों का कहना है हैं कि प्रदीप लुनिया शहर व्यवसायी होते हुए भी समाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। व्यवहार कुशलता ही उनका व्यक्तित्व था। साथ ही फारबिसगंज नगरपरिषद के पूर्व मुख्य पार्षद सुनीता जैन के पति भी थे। लगभग एक माह उनके बड़े भाई फतेहचंद लुनिया की भी मृत्यु हुई थी। इस तरह एक माह में ही दो भाईयों के असमय चले जाने से लुनिया परिवार बेहद गमगीन है। प्रदीप लुनिया अपने पीछे पत्नी पूर्व मुख्य पार्षद सुनीता जैन सहित दो पुत्रों से भरा परिवार छोड़ गए हैं। बड़ा पुत्र सौरव सीए है जबकि छोटा पुत्र गौरव व्यवसाय संभाल रहा है। मंगलवार सुबह जैसे ही इस मार्मिक खबर की भनक शहर के लोगों को लगी बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के अलावे आम लोगों ने भी मानिकचंद रोड अवस्थित उनके निज निवास पर पहुंच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही मानिकचंद रोड़ स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्वत: बंद रही एवं सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा।

निज निवास पहुंच श्रद्धांजलि देने वालों में उप मुख्य पार्षद कृष्णदेव भगत, पूर्व उप मुख्य पार्षद राजकुमार अग्रवाल, मोती खान, शाद अहमद, अनिल सिंहा, फरहत शब्बीर,श्री कुमार ठाकुर, धीरज पासवान, मंटू सिंह, शंकर यादव, संजय कुमार डब्लू, प्रवीण सिंह, अमित शर्मा, संजीव सिंह, रमेश सिंह, हेमू बोथरा, कन्हैया गुप्ता, इस्लाम, आयुष कुमार, मासूम अंसारी, विनोद यादव जेई, राजा अली, छोटू बैद, अजातशत्रु अग्रवाल, अमित सिंह, चांदनी सिंह,
पवन शर्मा, मनोहर शर्मा,प्रमोद शर्मा,अंजनी गौतम, नवीन सिंह, प्रवीण कुमार, प्रताप मंडल, सुनील मिश्रा, मनोज ठाकुर, एसके सोनू, निगम सिंह, हेमंत गोलछा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

अन्य समाचार