कुछ ही घंटों में Redmi का पहला लैपटॉप दमदार फीचर्स के साथ देश में मचाएगा धमाल, जानें खूबियां और कीमत

RedmiBook 15 India Launch Today: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi आज भारतीय मार्केट में RedmiBook 15 को लॉन्च करने जा रही है। RedmiBook सीरीज को आज दोपहर 12 बजे एक वर्चुअल इवेंट के माध्यम लॉन्च किया जायेगा,जिसे YouTube पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इस लैपटॉप को लेकर पिछले काफी दिनों से कई तरह के लीक्स रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं। एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस लैपटॉप में फुल-एचडी डिस्प्ले और 11th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है।

हालांकि कंपनी की तरफ से यह जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है कि इस सीरीज के कितने वर्जन लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि इसे कम से कम दो मॉडल लॉन्च किया जायेगा। तो आइए जानते हैं RedmiBook 15 की संभावित कीमत और फीचर्स।
RedmiBook 15 की संभावित कीमत
अगर इसकी भारतीय कीमत की बात करें तो इसकी 50,000 रुपये के आस-पास रखी जा सकती है। इस कीमत में Redmi का यह मॉडल भारत में Asus VivoBook और Acer Swift 3 जैसे लैपटॉप्स को टक्कर दे सकता है।
RedmiBook 15 के संभावित फीचर्स
इस लैपटॉप में दो वेरिएंट 256 GB और 512 GB मिलेंगे, जिसमें 8 GB RAM होगा। मेटल बॉडी के साथ - साथ आपको चारकोल ग्रे कलर मिलेगा। यह लैपटॉप Windows 10 पर चलेगा और जल्द ही यूजर्स Windows 11 के लिए अपडेट कर सकेगें। लीक रिपोर्ट के मुताबिक Redmibook 15.6 इंच का होगा, जिसमें FHD डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
ऑनबोर्ड दो 2W Stereo Speakers के साथ Inbuilt HD Webcam देखने को मिलेगा। इस डिवाइस की चार्जिंग के लिए आपको 65W का चार्जर दिया जाएगा। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो लैपटॉप में डुअल बैंड Wifi के साथ ब्लूटूथ का V5.0 वर्जन होगा। USB में Type-C, Type-A के जैक भी दिए जाऐंगे।

अन्य समाचार