बड़ी खबर LIVE: टोक्यो ओलंपिक में गोल्फ में मेडल से चूकीं अदिति अशोक, चौथे नंबर पर रहीं

टोक्यो ओलंपिक में गोल्फ में मेडल से चूकीं अदिति अशोक, चौथे नंबर पर रहीं

टोक्यो ओलंपिक में गोल्फ में अदिति अशोक मेडल से चूकी गई हैं। वह चौथे नंबर पर रहीं।
#Tokyo2020: Golfer Aditi Ashok puts on a brilliant show, finishes 4th. pic.twitter.com/4qPHfgyUst
टोक्यो ओलंपिक: अदिति के कोच ने कहा, हमें गोल्ड की उम्मीद
It's a tough competition. She did well y'day. We are hopeful of a gold medal. It's fantastic that Aditi is playing among the US and Japan. She played here for the first time at age of 6: Sanjay, Captain of Bangalore Golf Club on golfer Aditi Ashok's performance in #TokyoOlympics pic.twitter.com/jutyacWD4h
टोक्यो ओलंपिक: गोल्फ का फाइनल राउंड जारी, चौथे स्थान पर पहुंचीं आदिति
टोक्यो ओलंपिक के गोल्फ के फाइनल में 17वें होल में न्यूजीलैंड की Lydia Ko ने बर्डी लगाकर फिर से अदिति को पछाड़ दिया है। अदिति महज कुछ सेंटीमीटर से बर्डी चूकीं और अब चौथे स्थान पर हैं। Ko तीसरे पर पहुंच गई हैं। जापान की INAMI Mone पहले और अमेरिका की Nelly Korda दूसरे स्थान पर हैं।
टोक्यो में बारिश थमने के बाद गोल्फ का फाइनल राउंड शुरू, पदक की रेस में भारत की अदिति अशोक
टोक्यो में बारिश रुकने के बाद गोल्फ का फाइनल राउंड एक बार फिर शुरू हो गया है। भारत की अदिति अशोक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उनके दो होल और बाकी हैं। वह मेडल की रेस में बनी हुई हैं।
उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्वीकृत 1080 पदों में से 416 रिक्त हैं: चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा, "उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्वीकृत 1080 पदों में से 416 रिक्त हैं। न्यायाधिकरणों में बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। कई न्यायाधिकरणों के अध्यक्ष के पद रिक्त हैं! इनमें डीआरटी, एनसीएलएटी, टीडीसैट आदि शामिल हैं।"
उन्होंने कहा, "7 साल से सत्ता पर काबिज श्री मोदी की सरकार इन रिक्तियों को भरने में सक्षम या इच्छुक क्यों नहीं है? देश में इन रिक्तियों को भरने के लिए योग्य वकीलों और न्यायाधीशों की कमी नहीं है। असल कारण यह है कि सरकार ऐसे लोगों की तलाश में है जो इसके प्रतिगामी दर्शन और विचारधारा के प्रति सहानुभूति रखेंगे।"
देश में इन रिक्तियों को भरने के लिए योग्य वकीलों और न्यायाधीशों की कमी नहीं है।असल कारण यह है कि सरकार ऐसे लोगों की तलाश में है जो इसके प्रतिगामी दर्शन और विचारधारा के प्रति सहानुभूति रखेंगे।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 49,55,138 वैक्सीन लगाई गईं
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 49,55,138 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50,10,09,609 हुआ। #CovidVaccine https://t.co/IUd7uN65Iu
देश में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38,628 नए मामले सामने आए, 617 लोगों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38,628 नए मामले आए, 40,017 रिकवरी और 617 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
India reports 38,628 new #COVID19 cases, 40,017 recoveries & 617 deaths in the last 24 hours, as per Health MinistryTotal cases: 3,18,95,385Active cases: 4,12,153 Total recoveries: 3,10,55,861 Death toll: 4,27,371 Total vaccination: 50,10,09,609 (49,55,138 in last 24 hrs) pic.twitter.com/8GRXeXGKNe
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी खतरे के निशान के पास बह रही
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी खतरे के निशान के पास बह रही है, जलस्तर बढ़ने से आसपास के निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, "लगभग 1500 मकान डूब गए हैं।"
# | Due to heavy rainfall, water level of rivers in Prayagraj have risen to dangerous levels. Water enters people's homes."Residents, most of them students, are facing severe problems. Most students are planning to return to their homes," says a local pic.twitter.com/RuX5e45Gpw
टोक्यो में मौसम खराब होने के चलते गोल्फ का फाइनल राउंड रुका, भारत की अदिति अशोक पदक की रेस में
टोक्यो में मौसम खराब हो गया है। बारिश की वजह से गोल्फ का चौथा और फाइनल राउंड रोक दिया गया है। भारत की अदिति अशोक मेडल की रेस में बनी हुई हैं। अदिति संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उनका स्कोर 15 अंडर पार है।
एम. करुणानिधि की तीसरी पुण्यतिथि, एम.के. स्टालिन ने करुणानिधि के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
तमिलनाडु में एम. करुणानिधि की तीसरी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मंत्रियों और द्रमुक कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
अभी स्थिति इतनी गंभीर नहीं है कि लोगों को पलायन करना पड़े: आईजी नवीन अरोड़ा
चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने पर आगरा के आईजी नवीन अरोड़ा ने कहा, "अभी स्थिति इतनी गंभीर नहीं है कि लोगों को पलायन करना पड़े। एक-दो गांवों में कुछ लोगों को स्कूल और कम्युनिटी हॉल में रखा गया है।
यूपी और हरियाणा के इन इलाकों में अगले दो घंटे में बारिश का अलर्ट
अगले 2 घंटे में हापुड़, शामली, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जट्टारी, करनाल, लक्ष्मणगढ़ और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी: भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD)
राजस्थान के बारां में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात
Rajasthan | Heavy rainfall creates a flood-like situation in the Baran as several parts of the district are waterlogged. (06.08) pic.twitter.com/GmarOx3IOO
उत्तराखंड सरकार ने हॉकी खिलाड़ी दना कटारिया को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami announces that the state govt will give Rs 25 Lakhs to Vandana Kataria (in file photo) who is a member of the women's hockey team that participated in #Olympics pic.twitter.com/CmIrgD4aMq
जम्मू-कश्मीर: बडगाम में एनकाउंटर में मार गिराया गया एक आतंकी
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। सर्च ऑपरेशन चल रहा है। एके-47 और पिस्टल बरामद की गई है।
Jammu and Kashmir | One unidentified terrorist was killed in the encounter with security forces at Mochwa area of Budgam. One AK-47 rifle & one pistol were recovered. Search is going on.(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/tMNK7XjgKz
उत्तराखंड में बाहर से आने वाले लोगों पर राज्य सरकार ने प्रतिबंध हटाया
कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों और आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध हटा दिया है। आगंतुकों और पत्रकारों को ये सुनिश्चित करना होगा कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।
In view of the reduction in #COVID19 cases, the Uttarakhand government lifts the ban on the entry of journalists and visitors to the state secretariat. Visitors and journalists will need to ensure that they follow COVID-19 protocols.
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 722 नए मामले सामने आए
मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 722 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 43,530 है जिसमें 12,869 सक्रिय मामले, 30,500 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 161 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 722 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 43,530 है जिसमें 12,869 सक्रिय मामले, 30,500 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 161 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/ZZ3HyVsyL7
टोक्यो ओलंपिक में गोल्फ के फाइनल राउंड में कड़ी टक्कर, पदक की रेस में भारत की अदिति अशोक
टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है। भारत को गोल्फ में मेडल मिल सकता है। गोल्फ के चौथे राउंड में कुल 18 गोल होंगे। अदिति अशोक ने 9 होल पूरे कर लिए हैं। वह मेडल की रेस में बनी हुई हैं।

अन्य समाचार