गया में एनएच पर भीषण हादसा, दुर्घटना में महिला की मौत, बेहतर इलाज के लिए चालक को भेजा गया रांची

संवाद सूत्र, बाराचटटी (गया)। राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highyway) संख्या 2 पर शनिवार को बाराचटटी थाना क्षेत्र के सोभ गुलसकरी नदी पुल पर सड़क हादसे मे मोहनपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के चौवारी गांव की संगीता देवी की मौत हो गई, जबकि चालक सहित चार लोग घायल हैं। चालक को गंभीर मे रांची रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव से बाराचटटी थाना क्षेत्र के भगवती गांव मे जीविका महिला समूह के किसी कार्यक्रम मे सभी महिलाएं गयी थी। इसी बीच सोभ गुलसकरी नदी पुल पर ट्रक वाहन से आटो की टक्कर हो गयी। जिसमे आटो पर सवार संगीता देवी 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे बाराचटटी सीएचसी पहुंचने के पहले मृत्यु हुई।
वही पिंकी देवी, लिली देवी, इशरत प्रवीण को भी चोट लगी है। इन सभी का उपचार कर घर भेजा गया है। आटो चालक संतोष कुमार को सीएचसी मे प्रथम प्राथमिकी उपचार कर रांची के लिए रेफर किया गया है। इधर घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस निरीक्षक रामलखन पंडित ने बताया कि संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज साः अस्पताल गया भेजा गया है। वही टक्कर मारने वाला ट्रक भागने मे सफल रहा।
चालक संतोष की हालत देख अपना दर्द भूल गईं घायल महिलाएं
आटो चालक संतोष कुमार दुर्घटना होने के बाद वाहन पर ही बैठा रहा उसके शरीर से प्रवाहित हो रहे खून को देखकर घायल महिलाएं पिंकी, लिली तथा इशरत अपना दर्द को भूल गए थें। रोते, चिखते, चिल्लाते संतोष को ऑटो से बाहर निकलने के बाद उसके माथे से प्रवाहित हो रहे खून को रोकने के लिए अपना साडी को फाड़कर महिलाओं ने उसके माथे पर बांधकर खून को रोकने प्रयास कर रहे थें। वहीं संगीता को संभाल रहे थे। इसी बीच वहां पहुचे स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी थाना को दिए तथा सभी घायल को लेकर सीएचसी बाराचटटी पहुंचे तब तक संगीता की मौत हो गई।

अन्य समाचार