जातीय जनगणना समेत विभिन्न मांगों को लेकर राजद ने किया प्रदर्शन

नवादा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर जातीय जनगणना कराने, मंडल कमीशन की शेष बची अनुशंसा को लागू कराने व आरक्षण बैगलॉग की रिक्तियों को भरने की मांग को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने शनिवार का प्रदर्शन किया। साथ ही जिला पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर पूरे शहर का भ्रमण किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, नवादा विधायक विभा देवी, विधायक प्रकाशवीर, विधायक मो. कामरान के संयुक्त रूप से किया।

प्रदर्शन में विभिन्न प्रखंडों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिक शामिल हुए। जिला पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए समाहरणालय गेट के समक्ष पहुंचे। इसके बाद जातीय जनगणना समेत अन्य मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। नवादा विधायक विभा देवी ने कहा कि 07 अगस्त 1990 को तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रसाद सिंह के द्वारा बीपी मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किया गया था, जो 1931 के जनगणना पर आधारित है। लेकिन 90 वर्षों में सभी जाति एवं वर्ग के लोगों को संख्या एवं अनुपात में काफी परिवर्तन हुआ है। रजौली विधायक प्रकाश वीर ने कहा कि जब देश में पशु पक्षी की गणना हो सकती है तो देश के उन लोगों की सामाजिक आर्थिक विकास के लिए जातीय जनगणना अति आवश्यक है। गोविदपुर विधायक मो. कामरान ने कहा कि भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले मुल्क व बिहार जैसे पिछड़े राज्य के लिए 90 वर्षों मे काफी कुछ बदलाव हुआ है। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि आज केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को सेवाओं में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सचिवालय में केंद्रीय विश्वविद्यालय में कई पदों पर रिक्तियां हैं। इन तमाम रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति नामांकन की प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ कर बैकलॉग को पूरा किया जाए। कार्यक्रम के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर प्रधानमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंपा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह, प्रिस तमन्ना, प्रवक्ता नंदकिशोर वाजपेयी, प्रधान महासचिव शशि भूषण शर्मा, विजय चौधरी, रामदेव यादव, उमेश यादव, भानु चंद्रवंशी, डायमंड चौहान,जय लाल चौहान, शेर अली खान, अंबिका साव, रंजीत यादव, संजय सिंह, अनिल कुशवाहा, ब्रजेंद्र कुशवाहा, वीणा देवी, राजदेव यादव, जिला पार्षद शारदा राजवंशी, नगर अध्यक्ष कैसर आलम मुन्ना, तारीख हसन, तरुण राजवंशी, सीताराम चौधरी, सुरेंद्र यादव राजेंद्र यादव ,तौकीर शहंशाह जितेंद्र यादव ,नागेंद्र प्रसाद ,शंभू यादव ,सुनील कुमार निराला मुखिया, कुलदीप यादव, पूर्व प्रमुख मदन यादव ,विक्रम यादव, कैलाश यादव मुनेश्वर कुशवाहा समेत सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य समाचार