.. तो पुलिस वैन में यूं नहीं निकली पुलिस जवान के आग्नेयास्त्र से गोली

दरभंगा। लहेरियासराय थानाक्षेत्र के लोहिया चौक पर गुरुवार को पुलिस वैन में जवान के आग्नेयास्त्र से गोली चलने और एक जवान के जख्मी होने के बाद अटकलें तेज हैं। जानकार बताते हैं आग्नेयास्त्र से यूं ही गोली नहीं निकलती। बिना छेड़-छाड़ के गोली नहीं चलती। गुरुवार को हुई घटना के पीछे के सच को जानने की कोशिश में वरीय पुलिस पदाधिकारी लगे हैं। बावजूद इसके घटना के तीसरे दिन भी इस सिलसिले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है। पुलिस पटना में इलाजरत जख्मी जवान के बयान के इंतजार में है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, अबतक जिस आग्नेशास्त्र से गोली चली उसे भी जब्त नहीं किया जा सका है। आग्नेयास्त्र किस जवान का था यह बात भी सामने नहीं आई है। किससे गोली चली इसका भी उत्तर नहीं मिल पाया है।


सूत्र बताते हैं कि घटना के पीछे बड़ा राज है। यही कारण है कि पहले इस मामले को दबाने की भरपूर कोशिश की गई। आनन-फानन में गोली से घायल काउंटर इंटेलिजेंस एंटी टेररिस्ट (सीआइएटी) जवान मनीष कुमार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया । जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। तब तक यह खबर आग की तरह फैल गई। जब मीडिया वालों निजी अस्पताल में घटना की जानकारी लेने की कोशिश की तो पुलिस वालों ने रोक दिया। कहा- कोई बड़ी बात नहीं है। आपसी बात है। तस्वीर लेने से भी मना कर दिया। यह सब ऐसा इसलिए किया गया ताकि, बड़े राज को दबा दिया जाए। हालांकि, कुछ देर बात यह अफवाह फैलाई गई कि हथियार सफाई दौरान घटना घटी है। इसके बाद जानकारी मिली कि अब स्मार्ट पुलिसिग में ड्यूटी दौरान वह भी पुलिस वैन अंदर हथियार सफाई किया जाता है। हालांकि, सच्चाई कुछ और होने के कारण ही मामले की जांच की जा रही है। यह घटना तीन जवानों से जुड़े होने की बात कही जा रही है। पुलिस सूत्रों अनुसार इसमें एक महिला जवान भी शामिल है। कहा जा रहा है कि ड्यूटी जाने दौरान जब सभी जवान पुलिस वैन बैठे तो एक जवान से सामने बैठे एक जवान ने उसका आग्नेयास्त्र ले लिया। इसके बाद अचानक गोली चली और सामने बैठे वैशाली जिले के हसनपुर निवासी जवान मनीष कुमार को लग गई। घटना के तीसरे दिन भी पुलिस के वरीय अधिकारी इस मामले में बयान देने से बचते नजर आए।

अन्य समाचार