फर्जी शादी करा कर सामान लूटने वाले गिरोह की महिला सहित पांच गिरफ्तार, भभुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भगवानपुर (कैमूर), संवाद सूत्र। एसपी के निर्देश पर चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि 35 वर्षीय सुनीता देवी को बेलांव थाना क्षेत्र के राजा के अकोढ़ी गांव से गिरफ्तार किया गया। महिला फर्जी तरीके से बहला-फुसला कर शादी करती थी। शादी करवाने के बाद जैसे ही वर वधु पक्ष के लोगों सोने चांदी का जेवर व कपड़ा आदि सामान मिलता था मौका देखकर एक गिरोह सामान व लड़की को लेकर भाग जाती थी। इसकी प्राथमिकी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के लोगों के द्वारा भगवानपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने राजा के अकोढ़ी गांव के दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। जिसमें जीतन ङ्क्षबद व जुगेश ङ्क्षबद शामिल हैं। वहीं शुक्रवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ गांव ओरगांव के रामधनी राम के 25 वर्षीय पुत्र रङ्क्षवद्र कुमार राम के पास से 20 लीटर शराब बरामद की गई तथा अधौरा थाना क्षेत्र के विनोवा नगर गांव से विनोद पासवान के पुत्र सोनू पासवान के घर से 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। उधर स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव भैरोपुर से दो बोतल शराब के साथ मनोज कुमार ङ्क्षसह को गिरफ्तार किया गया तथा सरैया गांव के बलेश्वर राम को शराब पीकर हंगामा करते हुए पुलिस ने पकड़ा। सभी आरोपियों को बाबू शिव गोङ्क्षवद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच करा कर शनिवार को जेल भेज दिया गया।

अन्य समाचार