JDU के पोस्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर नहीं, मामले ने पकड़ा तूल

पटनाः जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुंगेर से सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के 2 दिन पूर्व किए गए भव्य स्वागत की तर्ज पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह के 16 अगस्त को पहली बार पटना आने पर लगाए गए पोस्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष की तस्वीर नहीं रहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।राजनीतिक जानकार नवनियुक्त अध्यक्ष ललन सिंह और पार्टी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर नहीं लगाए जाने को मुख्यमंत्री के दो चहेते नेताओं के अब आमने-सामने आने की बात कह रहे हैं। इसी से लगता है कि नवनियुक्त अध्यक्ष सिंह और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी दो गुटों में बंटती हुई दिख रही है। एक गुट दूसरे को नीचा दिखाने की पूरी कोशिश में जुटा है।आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद दूसरे गुट ने उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ले लिया और लल्लन सिंह को अध्यक्ष बना दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ललन सिंह के समर्थकों ने 06 अगस्त को उनके पटना आगमन पर भव्य स्वागत किया था। इस समारोह में दूसरे गुट के नेताओं की उपस्थिति न के बराबर रही थी।

अन्य समाचार