पूर्णिया में पुलिया बंद करने से वर्षा जल का निकास बाधित, फसलों को हो रहा नुकसान

पूर्णिया। श्रीनगर गांव में बरसात के पानी का पुलिया से निकासी नहीं होने के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। इसे लेकर दर्जनों किसानों ने बैठक की और मुख्यमंत्री एवं जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर बंद पुलिया को खुलवाने की मांग की।

किसानों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि हम सभी गरीब किसान ग्राम दीवानगंज, बिलरिया, मझुआ टोला, श्रीनगर, मोतीनगर, सिघिया अंश क्षेत्र रायपुर, डिमिया छत्रजान के करीब दो से तीन किलोमीटर के क्षेत्रफल में गरीब किसान वर्षा के पानी से परेशान हैं, क्योंकि त्रिवेणी चौक से भूतपूर्व सरपंच अनारसी प्रसाद साह के घर के बीच के लोगों के द्वारा वर्षा का पानी को रोका गया है। त्रिवेणी चौक सड़क में लगा पुलिया को कुछ दबंगों द्वारा बंद कर दिया गया है। इसके कारण निम्नलिखित ग्राम के करीब 200 किसानों का जीविकोपार्जन का साधन खेती है, जिसमें सभी प्रकार का फसल धान का फसल, साग सब्जी, धान, गेहूं, हरी मिर्च उगाई जाती थी। लेकिन अब कोई भी फसल नहीं हो पा रहा है। थोड़ा भी बारिश होने पर तीन से चार फीट पानी लग जाता है और फसल बर्बाद हो जाता है, जिससे काफी नुकसान हो जाता है। बैंक से लिया गया कर्ज का रुपया डूब जाता है, और आर्थिक तंगी को झेलना पड़ता है। घर आंगन में पानी लगने से गाय भैंस बकरी आदि व आम आदमी बीमार हो जाते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह है कि इस ओर विशेष ध्यान देते हुए जल्द से जल्द इन समस्या से निजात दिलाया जाए तथा हम सभी गरीब किसानों के फसल, जान माल, घर द्वार एवं जीविकोपार्जन को देखते हुए जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था करवाया जाए। वर्षा के पानी के निकास के रास्ते में अवैध रूप से घर बनाया जा रहा है तथा उक्त पुलिया को बंद किया जा रहा है। हम लोगों के द्वारा कहने पर आपसी विवाद उत्पन्न होता है तथा मारपीट की स्थिति हो जाती है। 15 से 20 दिन पूर्व वर्षा के कारण बारिश का पानी लगने से सभी किसानों का अनुमानित नुकसान लाखों रुपया का नुकसान हुआ है। बैठक में मुख्य रूप से किसान बिदेश्वरी यादव, अवधेश यादव, रितेश यादव, अनिल कुमार यादव, शिवकुमार सिंह, रिकी देवी, रविद्र ठाकुर, फनी देवी, जीरा देवी, अनुज ऋषि, छोटेलाल ऋषि, कांतिलाल ऋषि, बिरजू ऋषि, कमल ऋषि, अभिषेक, निर्मला देवी, अरुण ऋषि, सुरेश ऋषि आदि उपस्थित थे।

अन्य समाचार