आज लॉन्च होगा 8750 MAh की जबरदस्त बैटरी के साथ Xiaomi Mi Pad 5, धांसू हैं इसके फीचर्स

नई दिल्ली। पॉप्युलर टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी आज यानी 10 अगस्त को एक बड़ा इवेंट लॉन्च करने जा रही है। इस इवेंट के दौरान कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Mi Mix 4 के अलावा Mi Pad 5 Series टैबलेट को लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि शाओमी का इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7.00 बजे शुरू होगा। कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट और लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi Pad 5 सीरीज के तहत तीन मॉडल लॉन्च किये जा सकते हैं।

Xiaomi Mi Pad 5 के रेंडर और कुछ स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं। इसके अलावा लॉन्च से ठीक पहले, डिवाइस गीकबेंच पर दिखाई दिया, जो पुष्टि करता है कि एमआई पैड 5 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 870 एसओसी द्वारा संचालित होगा। इसके अलावा, टैबलेट में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ 10.95-इंच का डिस्प्ले होगा। फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 20-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और पीछे की तरफ 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा Mi Pad 5 में 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Xiaomi Mi Pad 5 के संभावित फीचर्स
Xiaomi ने अपने अपकमिंग टैबलेट के डिजाइन को टीज किया है। इसमें डुअल-रियर कैमरों के साथ एक गोली के आकार का कैमरा मॉड्यूल मिलता है। Xiaomi Mi Pad 5 में एक कीबोर्ड लगा हुआ है। Xiaomi Mi Pad 5 को हाल ही में मॉडल नंबर M2105K81AC के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। चिपसेट के 6GB रैम के साथ जोड़े जाने और Android 11 आउट ऑफ द बॉक्स चलाने की उम्मीद है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro में 8750mAh की बैटरी मिलेगी और इसके साथ के 67W फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करेगा और वहीं तीसरें मॉडल यानी Mi Pad 5 Lite की बैटरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कहा जा रहा है कि यह मॉडल 33W की फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट कर सकता है।

अन्य समाचार