अरमा से अरविद जीते, चौरा राजपुर से राजेश की हैट्रिक

लखीसराय। मंगलवार की देर रात तक सभी पैक्स की मतगणना पूरी करते हुए चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई। अरमा पैक्स से अध्यक्ष पद पर अरविद कुमार ने जीत दर्ज की है। अरविद कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विशेश्वर कुशवाहा को 109 मतों से पराजित किया। अरविद कुमार को 338 और विशेश्वर कुशवाहा को 229 मत मिले। चौरा राजपुर पैक्स से राजेश कुमार ने जीत दर्ज की। राजेश कुमार को 500 मत मिले जबकि राजीव रंजन कुमार को 73 मत मिले। 427 मत से राजेश कुमार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कसबा पैक्स से अजेश कुमार ने जीत दर्ज की। अजेश को 386 मत मिले। जबकि सुशांत कुमार को 226 मत मिले। किरणपुर पैक्स से रवींद्र महतो को 208 मत मिला। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरयुग महतो को 106 मत मिला। इस तरह 102 मतों के अंतर से रवींद्र महतो ने जीत दर्ज की। निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलते ही नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष एवं उनके समर्थक जश्न में डूब गए। गले में फूल का माला डालकर और चेहरे पर अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। अरमा पैक्स में कुल मत 812 पड़े जिसमें 43 मत रद हुआ। इसमें अरविद कुमार को 338, विशेश्वर कुशवाहा को 229, निरंजन कुमार सिंह को 189 तथा अजित कुमार को 13 मत मिले। चौरा राजपुर पैक्स में राजेश कुमार को 500, राजीव रंजन कुमार को 73 तथा रामदेव यादव को 67 मत प्राप्त हुए। कुल मत 676 पड़े जिसमें 36 रद हुआ। कसबा पैक्स में कुल मत 681 पड़ा जिसमें 59 मत रद हुआ। यहां अजेश कुमार को 386 तथा सुशांत कुमार को 236 मत मिला। किरणपुर पैक्स में कुल मत 323 पड़ा जिसमें नौ मत रद हुआ। रवींद्र महतो को 208 एवं सरयुग महतो को 106 मत प्राप्त हुआ।


अन्य समाचार