चार शादी करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशनगंज। इलाके की भोली-भाली युवतियों को अपने जाल में फंसाकर शादी करने और दहेज की मांग कर उन्हें प्रताड़ित करने वाले आरोपित युवक को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खगड़ा माछमारा निवासी पत्नी नजमुन की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति उस्मान गनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी आठ माह पूर्व उस्मान के साथ हुई थी। माता-पिता के निधन बाद बहन ने जमीन बेचकर उस्मान को दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही उस्मान एक लाख रुपये दहेज की मांग कर पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उस्मान ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे पीड़िता का गर्भपात हो गया। पीड़़तिा की तबीयत बिगड़ गई और वह मायके चली गई। इसका फायदा उठाकर उस्मान ने दो अन्य युवतियों को जाल में फंसाकर उससे शादी कर ली और दूसरी पत्नी को लेकर खगड़ा कालू चौक में रहने लगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता जब कालू चौक पहुंची तो उस्मान ने उसे मारपीट कर भगा दिया और पत्नी को लेकर फरार हो गया। गुरुवार की रात जब उस्मान कालू चौक पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

अन्य समाचार