युवक को महिला के घर जाना महंगा पड़ा

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड के खेरा पंचायत स्थित गढि़या गांव में रविवार को एक युवक को एक महिला के घर जाना काफी महंगा पड़ गया। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। जिसके बाद आरोपित युवक तीन फायरिग करते हुए घटनास्थल से भाग निकले। जबकि इस दौरान युवक की गोली से स्थानीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्वजनों के अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। जहा इलाज कराने के बाद केस दर्ज के लिए नरपतगंज थाना में आवेदन दिया गया। जबकि घटना के बाद सूचना मिलते हीं नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लिया। जबकि घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल युवक में गढि़या गांव निवासी मु. सादिक पिता अब्दुल कुद्दुस शामिल है। आरोपित गिरफ्तार युवक में गढि़या निवासी चांद पिता मु. शमीम शामिल है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि युवक का एक महिला के घर जाकर लगातार मिलना जुलना रहता था जिसको लेकर रविवार को स्थानीय आधा दर्जन व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो युवक आक्रोशित हो गए। जिसके बाद तीन फायरिग करते हुए भाग निकले लेकिन एक गोली स्थानीय एक युवक मु. सादिक पिता अब्दुल कुद्दुस के पैर में जा लगी। जिसके बाद स्वजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल युवक ने आरोपित गिरफ्तार युवक चांद पिता समीम पर घटना को लेकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मामले को लेकर नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के दौरान युवक के द्वारा तीन फायरिग किया गया था जो एक गोली लगने से एक युवक घायल हो गए। जबकि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है।


अन्य समाचार