पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी पद से बीडीओ की छुट्टी

मधुबनी । पंचायत समितियों के कार्यपालक पदाधिकारियों के पद से प्रखंड विकास पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी गई है। अब पंचायत समितियों के कार्यपालक पदाधिकारी के रुप में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को पदस्थापित कर दिया गया है। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को अपने पदस्थापन वाले प्रखंड के अलावा अन्य प्रखंड के पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

बाबूबरही प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सियाराम पासवान को बाबूबरही पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी बनाते हुए इन्हें अंधराठाढ़ी एवं लौकहा प्रखंड के पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार बेनीपट्टी के बीपीआरओ गौतम आनंद को बेनीपट्टी पंचायत समिति का कार्यपालक पदाधिकारी बनाते हुए इन्हें हरलाखी एवं मधवापुर प्रखंड के पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। खजौली के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी भारत भूषण गुप्ता को खजौली पंचायत समिति का कार्यपालक पदाधिकारी बनाते हुए बासोपट्टी एवं जयनगर प्रखंड के पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बिस्फी के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चन्देश्वर नारायण सिंह को बिस्फी पंचायत समिति का कार्यपालक पदाधिकारी बनाते हुए पंडौल एवं रहिका प्रखंड के पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मधेपुर के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चन्द्रदेव प्रसाद को मधेपुर पंचायत समिति का कार्यपालक पदाधिकारी बनाते हुए घोघरडीहा एवं लखनौर प्रखंड के पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लदनियां के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नरेन्द्र प्रसाद को लदनियां पंचायत समिति का कार्यपालक पदाधिकारी बनाते हुए कलुआही एवं राजनगर प्रखंड के पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। फुलपरास के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जय प्रकाश मंडल को फुलपरास पंचायत समिति का कार्यपालक पदाधिकारी बनाते हुए झंझारपुर एवं खुटौना प्रखंड के पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस प्रकार उक्त सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी के रुप में नवपदस्थापन किया गया है।

अन्य समाचार