स्थानांतरण पर जविप्र के दुकानदारों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को किया सम्मानित



संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय के केरोसिन तेल डिपो प्रांगण में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानांतरित हुए नरपतगंज प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी धनेश्वर कुमार को जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के द्वारा एक साथ कार्यक्रम के दौरान फूल माला वस्त्र शाल आदि देकर सम्मानित किया। रपतगंज नए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में योगदान ग्रहण किए कुणाल कुमार को भव्य तरीके से फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
ज्ञातव्य हो कि नरपतगंज प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर धनेश्वर कुमार लगातार तीन वर्षों तक बेहतर सेवा देने के बाद तबादला कटिहार जिले की आजमनगर प्रखंड में हो गया है।इसकी जानकारी मिलते हीं जल प्रणाली के दुकानदारों ने एक साथ कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया। जबकि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को संबोधित करते हुए बताया कि तीन वर्षों से जो भी सम्मान नरपतगंज के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से मिला है वह भूलने लायक नहीं है हालांकि जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने भी एक साथ लगातार तीन साल तक अच्छे कार्यकाल की काफी सराहना की। मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार के अलावा जल प्रणाली के दुकानदार में तेज नारायण यादव, बिदेश्वरी यादव, भरत सिंह, नवीन सिंह, दीपक सिंह, सरजू प्रसाद सिंह, शंकर साह, कुलदीप यादव, कृष्ण नारायण यादव, अनंत यादव, उदयचंद्र यादव, आनंदी दास, प्रभु पासवान , मु. बशीर, मु. समद, जामुन राय ,हेमनंदन यादव, साधु ठाकुर, मनी कुमारी, वीरेंद्र मंडल के अलावा दर्जनों की संख्या में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार मौजूद थे।

अन्य समाचार