जिले में दूसरे चरण से शुरू होगा पंचायत चुनाव

मधेपुरा। पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 10 चरण में चुनाव संपन्न होना है। दूसरे चरण से लेकर 11वें चरण यानी अंतिम चरण तक वोट डाले जाएंगे। जिले में 29 सितंबर से लेकर 12 दिसबंर तक वोट डाले जाएंगे। प्रत्येक चरण में होने वाले मतदान की मतगणना चुनाव के एक दिन बाद होगी।

मधेपुरा सदर प्रखंड : 29 सितंबर गम्हरिया - घैलाढ़ : 08 अक्टूबर सिंहेश्वर - शंकरपुर : 20 अक्टूबर ग्वालपाड़ा : 24 अक्टूबर कुमारखंड : 03 नवंबर बिहारीगंज : 15 नवंबर मुरलीगंज : 24 नवंबर उदाकिशुगंज : 29 नवंबर चौसा पुरैनी : 08 दिसंबर आलमनगर : 12 दिसंबर

चुनाव के एक दिन बाद होगी मतगणना जिले में कुल 10 चरण में चुनाव संपन्न होना है। दूसरे चरण से लेकर यहां 11वें चरण तक वोट डाले जाएंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा सदर प्रखंड में जहां 29 सितंबर को वोट डाला जाएगा। वहीं,मतगणना एक व दो अक्टूबर होगी। गम्हरिया और घैलाढ़ में आठ अक्टूबर को वोट डाला जाएगा। वहीं मतगणना दस व 11 अक्टूबर को होगी। सिंहेश्वर और शंकरपुर में 20 अक्टूबर को वोट डाला जाएगा। वहीं मतगणना 22 व 23 अक्टूबर को होगी। ग्वालपाड़ा में 24 अक्टूबर को वोट डाला जाएगा। वहीं मतगणना 26 व 27 अक्टूबर को होगी। कुमारखंड में तीन नवंबर को वोट डाला जाएगा। मतगणना पांच व छह नवंबर को होगी। बिहारीगंज में 15 नवंबर को वोट डाला जाएगा। वहीं मतगणना 17 व 18 अक्टूबर होगी। मुरलीगंज में चुनाव 24 नवंबर को वोट डाला जाएगा। वहीं मतगणना 26 व 27 नवंबर को होगी। उदाकिशुनगंज में 29 नवंबर को वोअ डाला जाएगा। वहीं मतगणना एक व दो दिसंबर को होगी। चौसा - पुरैनी में आठ दिसंबर को वोट डाला जाएगा। मतगणना 10 व 11 दिसंबर को होगी। आलमनगर में 12 दिसंबर को अंतिम चरण का वोट डाला जाएगा। वहीं मतगणना 14 व 15 दिसंबर को होगी। पंच व सरपंच का चुनाव होगा बैलेट पेपर से इस बार के पंचायत चुनाव में ईवीएम व बैलेट पेपर से चुनाव होना है। ईवीएम से मुखिया,वार्ड सदस्य,पंचायत समिति,जिला परिषद सदस्य का चुनाव ईवीएम से होगा। वहीं पंच व सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से होगा। कोट पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिले में दूसरे चरण से लेकर अंतिम चरण तक मतदान होना है। -मनोहर साहू, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मधेपुरा

अन्य समाचार