जय बने अध्यक्ष व शिवशंभू बने पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री

मधेपुरा। पुलिस केंद्र सिंहेश्वर में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा मधेपुरा का चुनाव में एक ही पक्ष के सभी सात प्रत्याशी विजय हुए हैं। बताया गया इस चुनाव के लिए 21 अगस्त को नामांकन की प्रक्रिया की गई। जबकि मतदान 24 अगस्त को संध्या पांच बजे तक सम्पन्न हुआ। इसी दिन देर रात तक वोट की गिनती हुई। लगभग दो बजे रात्रि को रिजल्ट घोषित हुआ। इस बीच दोनों पक्षों में नोकझोक भी हुई बाद में डीएसपी के आने के बाद सबकुछ सामान्य हो गया। यह भी बताया कि जिला में 609 लोग मतदान के लिए स्वीकृत थे। इसमें 542 लोग उपस्थित थे। इनमें कुल 436 लोगों ने मतदान किया। 406 केंद्र पर मतदान हुआ और 28 मत के लिए मतदान पेटी को दरभंगा भेजा गया। इसके बाद वोट की गिनती शुरू हुई। गिनती के बाद बताया गया कि अध्यक्ष पद में जय कुमार पासवान को कुल 293 मत मिले। जबकि शत्रुघ्न पांडेय को मात्र 133 मत प्राप्त हुए। इन्हें 160 मतों से शिकस्त मिली. वहीं उपाध्यक्ष पद में अश्विनी को 316 मत मिले जबकि रूपेश को मात्र 113 मत मिले। मंत्री पद के लिए सदा शिवशंभू को 298 और दीपक को 124 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश कुमार को 247 व संदीप कुमार को 124, संयुक्त मंत्री पद पर डब्लू कुमार राम को 322 व रविकांत रवि को 103 मत, केंद्रीय सदस्य पद पर राहुल कुमार को 262 व अभिषेक कुमार को 171 मत और अंकेक्षक पद पर मोहम्मद शाहिद को 262 व मु.अब सईद अंसारी को 163 मत प्राप्त हुआ। नामांकन, मतदान व मतों की गिनती पर्यवेक्षक के रूप में गोपाल कुमार यादव, अध्यक्ष सह चुनाव पदाधिकारी सुमेश कुमार, उपाध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव राय रविदास, संयुक्त मंत्री राजीव कुमार यादव, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य धनंजय कुमार, उपाध्यक्ष पीतांबर कुमार राय व अन्य सदस्य के मौजूदगी में संपन्न हुआ।


अन्य समाचार