पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में सजने लगा चौपाल

किशनगंज। कोरोना संक्रमण के लहर धीमा होते ही ग्रामीण क्षेत्र में अब पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती दिखने लगी है। पंचायती राज के विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों ने अपनी जीत को लेकर ताल ठोकना शुरू कर दिया है। जिला परिषद, मुखिया, सरपंच, पंच, पंचायत समिति सदस्य से लेकर वार्ड सदस्य पद के लिए संभावित उम्मीदवारों की चहलकदमी शुरू हो चुकी है। पंचायतों में सोशल मीडिया के संभावित उम्मीदवार प्रचार प्रसार करने लगे हैं। पुराने के साथ-साथ नए चेहरे भी ताल ठोकने को आतुर हैं। अक्टूबर से होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में चर्चाएं भी तेज हो गई है।

ग्रामीण इलाकों के सड़कों पर बढ़ा रेनकट का खतरा यह भी पढ़ें
पंचायत चुनाव अक्टूबर से लेकर दिसंबर माह तक चलेंगे। इन महीनों में दुर्गा पूजा, छठ और दीपावली पर्व भी होने हैं। इन पर्वों में भी पंचायत चुनाव का रंग दिखेगा। वर्तमान जनप्रतिनिधियों से लेकर पुराने दावेदारों के बीच नए-नए दावेदार भी सामने आने लगे हैं। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी पंचायत चुनाव के दंगल में कूदने को तैयार हैं। कुल मिलाकर पंचायतों मे पंचायत चुनाव को लेकर चौपाल सजने लगे हैं। इन चौपाल में ग्रामीण कर्मठ और ईमानदार प्रत्याशी को वोट देने का मन बना रहे हैं। जिससे कि पंचायत चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर सके। चाय पान की दुकानों से लेकर चौक-चौराहों पर संभावित उम्मीदवारों की चर्चाएं हो रही है। संभावित उम्मीदवार वोटरों का मन टटोल रहे हैं। वर्तमान जनप्रतिनिधियों के कार्यप्रणाली की चर्चाएं हो रही है, विरोधी उनके खामियों को गिना रहे हैं।
------
पंचायत चुनाव के लिए प्रखंडवार पद
---
प्रखंड - टेढ़ागाछ
कुल पंचायत -12
मुखिया - 12
सरपंच - 12
पंचायत समिति सदस्य-17
ग्राम पंचायत सदस्य - 166
पंच सदस्य - 166
जिला परिषद - 02
-----------------------
प्रखंड - ठाकुरगंज
कुल पंचायत - 21
मुखिया - 21
सरपंच - 21
पंचायत समिति सदस्य - 29
ग्राम पंचायत सदस्य - 299
पंच सदस्य - 299
जिला परिषद - 03
--------------------
प्रखंड - बहादुरगंज
कुल पंचायत - 20
मुखिया - 20
सरपंच - 20
पंचायत समिति सदस्य - 27
ग्राम पंचायत सदस्य - 274
पंच सदस्य - 274
जिला परिषद - 03
--------------------
प्रखंड - दिघलबैंक
कुल पंचायत - 16
मुखिया - 16
सरपंच - 16
पंचायत समिति सदस्य - 23
ग्राम पंचायत सदस्य - 230
पंच सदस्य - 230
जिला परिषद - 02
----------------------
प्रखंड - पोठिया
कुल पंचायत - 22
मुखिया - 22
सरपंच - 22
पंचायत समिति सदस्य - 30
ग्राम पंचायत सदस्य - 305
पंच सदस्य - 305
जिला परिषद - 03
-------------------
प्रखंड - कोचाधामन
कुल पंचायत - 24
मुखिया - 24
सरपंच - 24
पंचायत समिति सदस्य - 34
ग्राम पंचायत सदस्य - 335
पंच सदस्य - 335
जिला परिषद - 03
------------------
प्रखंड - किशनगंज
कुल पंचायत - 10
मुखिया - 10
सरपंच - 10
पंचायत समिति सदस्य - 14
ग्राम पंचायत सदस्य - 146
पंच सदस्य - 146
जिला परिषद - 02
---------------------------------------

अन्य समाचार