चुनाव के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा

खगड़िया।

पंचायती राज से जुड़ी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन अब बीपीआरओ की देखरेख में कराया जाएगा। पंचायती राज विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का पदस्थापन किया गया है। पदस्थापित अधिकारी पंचायती राज पदाधिकारी के साथ -साथ पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी भी होंगे। जिले के सात प्रखंडों में विकास योजनाओं की देखरेख करने के लिए दो पंचायती राज पदाधिकारी पदस्थापित किए गए हैं। खगड़िया अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले प्रखंडों के लिए बालमुकुंद कुमार और गोगरी अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले प्रखंडों के विकास कार्यों की देखरेख करने के लिए कैलाश प्रसाद को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बनाया गया है। पूजा स्थलों का प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जाएगा समाहरणालय के सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद कई कार्यों पर पूरी तरह से रोक लग गई है। निर्देश के अनुसार प्रत्याशी के द्वारा धर्म, पंथ और जातिगत भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाया जाएगा। चुनाव जीतने के लिए धार्मिक, जातीय, भाषाई भावनाओं का सहारा नहीं लिया जाएगा। पूजा स्थलों का प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रत्याशी के व्यक्तिगत जीवन की आलोचना नहीं की जाएगी। पोस्टर, इश्तिहार पंपलेट के प्रकाशक और मुद्रक का नाम अंकित करना होगा। किसी की निजी संपत्ति का उपयोग झंडा टांगने, पोस्टर चिपकाने या नारा लिखने के लिए नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक संपत्ति का प्रयोग वर्जित रहेगा। प्रत्याशी अपने आवास, कार्यालय और प्रचार वाहन पर झंडा- बैनर आदि का प्रयोग कर सकते हैं। किसी राजनीतिक दल के नाम या झंडे की आड़ में चुनाव प्रचार करना दंडनीय होगा। चुनाव के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना होगा। नुक्कड़ सभा के लिए निर्वाचन पदाधिकारी की इजाजत आवश्यक है। निर्वाचन पदाधिकारी की इजाजत से ही जुलूस निकाला जा सकेगा। बिना किसी प्रयोजन के प्रत्याशी भोज का आयोजन नहीं कर पाएंगे।

नल जल योजना के कार्य रहेंगे शुरू जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने बताया कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल का काम शुरू रहेगा। अपूर्ण पड़े कार्यों को पूरा किया जाएगा। जबकि खराब हुए नल का जल के कार्यों की मरम्मत का कार्य होगा। इसके लिए निर्देश प्राप्त है।

अन्य समाचार