पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर कोषांगों का गठन

समस्तीपुर। पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर कोषांगों का गठन किया गया है। अलग-अलग पदाधिकारियों को कोषांगों का जिम्मा सौंपकर पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों की बैठक कर प्रतिदिन सभी कोषांगों की समीक्षा की जा रही है।

जानकारी के अनुसार डीएम शशांक शुभंकर ने स्थापना उप समाहर्ता ऋषव राज को कार्मिक प्रबंधन कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया है। उनके साथ जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी आशुतोष नंदन सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय को भी शामिल किया है। जबकि अपर समाहर्ता विनय कुमार राय को इस कोषांग का वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित किया है। जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरविन्द कुमार झा को प्रशिक्षण कोषांग की जिम्मेवारी सौंपी गई है। अपर समाहर्ता ही इस कोषांग के भी वरीय पदाधिकारी नामित किए गए हैं। उप समाहर्ता कुमार गौरव को ईवीएम कोषांग की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उनके साथ सभी अनुमंडलों के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इस कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा बनाए गए हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ सिंह को सामग्री कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता होंगे। विधि व्यवस्था कोषांग की जिम्मेवारी वरीय उपसमाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी अली इकराम को दी गई है। मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सिंह को भी उनके साथ शामिल किया गया है। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी वरीय प्रभारी पदाधिकारी होंगे। वज्रगृह एवं मतगणना कोषांग की जिम्मेवारी वरीय उपसमाहर्ता गौरव कुमार को सौंपा गया है। उनके साथ वरीय कोषागार पदाधिकारी संजय कुमार सिंह को भी शामिल किया गया है। प्रेक्षक कोषांग की जिम्मेवारी निदेशक डीआरडीए विजय कमार पांडेय को सौंपा गया है। परिवहन कोषांग का नोडल पदाधिकारी डीटीओ राजेश कुमार को सौंपा गया है। उनके साथ सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता को शामिल किया गया है। मत्रपत्र कोषांग की जिम्मेवारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार पांडेय को सौंपा गया है। अभ्यर्थी आय एवं व्यय की जिम्मेवारी संयुक्त कर आयुक्त उमानंद चौधरी को दी गई है। उनके साथ सभी सहायक राज्य कर आयुक्तों को शामिल किया गया है। आदर्श आचार संहिता कोषांग की जिम्मेवारी वरीय उपसमाहर्ता सुश्री शिवानी शुभम को दी गई है। उनके साथ सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को शामिल किया गया है। कार्मिक कल्याण कोषांग की जिम्मेवारी जिला भूर्जन पदाधिकारी अरविन्द कुमार झा को दी गई है। जबकि मीडिया कोषांग जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषव राज संभालेंगे। वेबकास्टिग, डिजिटल कैमरा, वीडियोग्राफी कोषांग का जिम्मा जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को सौंपा गया है। जिला नियंत्रण कक्ष की जिम्मेवारी परीक्ष्यमान वरीय उपसमाहर्ता अमृता प्रीतम, नीलेश कुमार और आइसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका आम्रपाली को सौंपा गया है। पंचायत निर्वाचन कोषांग की जिम्मेवारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी अनुग्रह नारायण सिंह को दिया गया है। इसी प्रकार संचार योजना कोषांग जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संभालेंगे। जबकि एएमएफ कोषांग की जिम्मेवारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है। कोविड सुरक्षा कोषांग की जिम्मेवारी निदेशक डीआरडीए, सिविल सर्जन डॉ. एसके गुप्ता और सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपी गई है। विभिन्न कोषांगों को सामग्री आपूर्ति के लिए अधियाचना की जिम्मेवारी उप निर्वाचन पदाधिकारी देवव्रत मिश्रा को दिया गया है। पीडब्लूडीएस कोषांग की जिम्मेवारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीलेश कुमार को दिया गया है। सुरक्षा बल, मतदान कर्मी आवासन कोषांग की जिम्मेवारी ओएसडीओ अली इकराम,डीएसपी मुख्यालय को दिया गया है। इनके साथ प्रभारी प्रचारी प्रवर पुलिस लाइन नयन कुमार, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सौंपी गई है।
कोविड टीकाकरण महाअभियान कल, 98 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य यह भी पढ़ें

अन्य समाचार