तीसरी लहर में जनमानस की सेवा के लिए भाजपा ने कसी कमर

मुंगेर। भाजपा जमालपुर नगर इकाई की बैठक अवंतिका रोड स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से समूह बनाने के लिए नगर अध्यक्ष शंभूशरण सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री दीपक यादव थे। नगर अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य स्वयंसेवक संघ सहायता समूह का गठन राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश जमालपुर नगर के 36 वार्ड के 76 बूथों पर होना है। गठन को लेकर गठन को लेकर जिला स्तर व मंडल स्तर पर भी स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के विस्तार में कमेटी को सशक्त बनाया जाएगा। प्रदेश से मिले निर्देश पर नगर में अभियान चलाया जाएगा। संयोजक प्रमुख कार्यकर्ता के रूप में दीपक यादव, डा. धीरज विश्वकर्मा, महिला स्वयंसेवक के रूप में सुरभि राज, आइटी सेल के रूप में वशिष्ट कुमार को नामित किया गया है। स्वयंसेवक की ओर से जमालपुर नगर के 36 बूथ पर स्वास्थ स्वयंसेवक दल का गठन होना है। पांच सितंबर को इसकी पूर्ण विस्तार को लेकर एक नगर स्तरीय वृहद बैठक प्रदेश पदाधिकारी के दिशा निर्देश में होगी। इसमें आगे की योजना पर चर्चा होगी। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए इससे मजूबती से लड़ने के लिए कार्यकर्ता हर बूथ स्तर तक सजग रहेंगे। बैठक में नगर उपाध्यक्ष राजीव सिंह, विमल यादव,शशिकांत रावत,श्रीमती तुलसी देवी, रवि शंकर मुरारी, नगर महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी,नगर मंत्री उत्तम सिन्हा, कुंदन नाथ, नवल शर्मा,अमरजीत कुमार, अनुसूचित अनुसूचित जाति नगर अध्यक्ष उमा शंकर पासवान,महिला मोर्चा नगर महामंत्री सुरभि राज, डा. कांतिलाल, शीला देवी थे।


अन्य समाचार