गम्हरिया में 223 पंचायत प्रतिनिधि पद के लिए 16 से होगा नामांकन

मधेपुरा। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गम्हरिया में 223 पदों के लिए मतदान आठ अक्टूबर को होगा। इसके लिए प्रखंड प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अलीषा कुमारी ने बताया कि आठ पंचायत में आठ मुखिया, आठ सरपंच, दस पंचायत समिति सदस्य, 98 वार्ड सदस्य, 98 पंच और एक जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान आठ अक्टूबर को होना है। चुनाव के लिए आयोग से प्राप्त दिशानिर्देशों के आलोक में 15 सितंबर को नामांकन प्रपत्र पांच में सूचना का प्रकाशन किया जाएगा, जबकि 16 सितंबर से 22 सितंबर तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। नामांकन पत्र की संवीक्षा 25 सितंबर को जबकि 27 सितंबर को नाम वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटित की जाएगी। आठ अक्टूबर को मतदान होगा। प्रखंडों में 102 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 56475 मतदाताओं में से 28822 पुरुष मतदाता हैं जबकि 27653 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अलीषा कुमारी ने बताया कि नामांकन को लेकर प्रखंड परिसर में चार जगहों को चिन्हित किया गया है। इसमें पंचायत समिति सदस्य पद और सरपंच पद के लिए अंचल कार्यालय में नामांकन होगा, वहीं मुखिया पद के लिए आरटीपीएस भवन में जबकि ग्राम कचहरी पंच पद के लिए प्रखंड पंचायती राज कार्यालय में और वार्ड सदस्य का नामांकन सभा भवन में लिया जाएगा। वार्ड सदस्यों के पदों पर अत्याधिक नामांकन की संभावना को देखते हुए चार टेबल लगाये जाएंगे। टेबल संख्या एक पर ग्राम पंचायत जीवछपुर व चिकनी पंचायत का नामांकन होगा, जबकि टेबल संख्या दो पर भेलवा और औराही एकपडहा पंचायत। वहीं, टेबल संख्या तीन पर बभनी व कौडिहार तरावे और टेबल संख्या चार पर गम्हरिया व ईटवा जीवछपुर पंचायत के वार्ड सदस्यों का नामांकन होगा। नामांकन में उम्मीदवारों को किसी प्रकार की कठिनाइयां न हो इसके लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। नामांकन तिथि को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन लिया जाएगा।
हथियार के साथ चार बदमाश गिरफ्तार यह भी पढ़ें
गम्हरिया प्रखंड एक नजर में पंचायत : वार्ड : पुरुष मतदाता : महिला मतदाता : कुल मतदाता
बभनी - 14- 3953 -- 3776 -- 7729 भेलवा - 08 - 2502 - 2541 5043 गम्हरिया - 11 3215 - 3095 6310 कौडिहार - 12 3582 - 3459 7041
एकपडहा - 17 - 4781 - 4565 - 9346 जीवछपुर - 14 - 4140 - 3939 - 8079 चिकनी - 15 - 4609 - 4341- 8950 जीवछपुर 07 2040 - 1937 - 3977

अन्य समाचार