कृषि विभाग की धान आच्छादन रिपोर्ट पर पैक्स अध्यक्ष नाराज, बीसीओ से शिकायत



दरभंगा। लहेरियासराय व्यापार मंडल पर बहादुरपुर पैक्स अध्यक्षों की बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कृषि विभाग की धान आच्छादन की रिपोर्ट को गलत बताते हुए नाराजगी व्यक्त की गई। श्री चौधरी ने बताया कि तीन साल से कृषि विभाग जिला को गलत रिपोर्ट भेज रहा है। इसके कारण प्रखंड के धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य घटा दिया जाता है। जिसके कारण किसानों का आक्रोश पैक्स अध्य्क्ष को झेलना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जिले में कृषि योग्य भूमि 2.40 हेक्टेयर है। जिला कृषि कार्यालय प्रत्येक वर्ष 90 से 93 हजार हेक्टेयर में धान का लक्ष्य निर्धारित करता है। इसके आधार पर बाढ़ आने पर फसल क्षति की रिपोर्ट जिला से लेकर सरकार को करती है। जिसका नतीजा होता है कि प्रखंड में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य घटा दिया जाता है। जिसका सीधा प्रभाव किसानों पर पड़ता है। इस साल भी कृषि विभाग जिला को जो रिपोर्ट भेजी है। वह गलत व भ्रामक है।

मामले में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुनील कुमार दास ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। पूरे मामले की जानकारी विभाग के वरीय पदाधिकारियों देंगे। बैठक में प्रदीप कुमार चौधरी, संजीव कुमार झा, विजय कुमार यादव, नागेंद्र यादव, श्याम सुंदर सिंह, राधे श्याम यादव,कृष्ण मोहन झा,राम शोषित सिंह पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे। दरभंगा। लहेरियासराय व्यापार मंडल पर बहादुरपुर पैक्स अध्यक्षों की बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कृषि विभाग की धान आच्छादन की रिपोर्ट को गलत बताते हुए नाराजगी व्यक्त की गई। श्री चौधरी ने बताया कि तीन साल से कृषि विभाग जिला को गलत रिपोर्ट भेज रहा है। इसके कारण प्रखंड के धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य घटा दिया जाता है। जिसके कारण किसानों का आक्रोश पैक्स अध्य्क्ष को झेलना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जिले में कृषि योग्य भूमि 2.40 हेक्टेयर है। जिला कृषि कार्यालय प्रत्येक वर्ष 90 से 93 हजार हेक्टेयर में धान का लक्ष्य निर्धारित करता है। इसके आधार पर बाढ़ आने पर फसल क्षति की रिपोर्ट जिला से लेकर सरकार को करती है। जिसका नतीजा होता है कि प्रखंड में धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य घटा दिया जाता है। जिसका सीधा प्रभाव किसानों पर पड़ता है। इस साल भी कृषि विभाग जिला को जो रिपोर्ट भेजी है। वह गलत व भ्रामक है।
मामले में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुनील कुमार दास ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। पूरे मामले की जानकारी विभाग के वरीय पदाधिकारियों देंगे। बैठक में प्रदीप कुमार चौधरी, संजीव कुमार झा, विजय कुमार यादव, नागेंद्र यादव, श्याम सुंदर सिंह, राधे श्याम यादव,कृष्ण मोहन झा,राम शोषित सिंह पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे।

अन्य समाचार