बसिका नवीस संघ के सज्जन अध्यक्ष व टुन्ना बने सचिव

शेखपुरा। जिले में बसिका नवीस संघ का जिला सम्मेलन शनिवार को हुआ। इसमें लोगों ने अपनी समस्या रखी तथा काम-काज में खड़ी हो रही परेशानियों के लिए राज्य सरकार के माथे पर दोष मढ़ा। जिला सम्मेलन में संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रसाद तथा महासचिव मुरारी प्रसाद भी शामिल हुए। नये सत्र के लिए सज्जन सिंह को अध्यक्ष तथा बालकृष्ण राम उर्फ टुन्ना को सचिव बनाया गया। जिला सम्मेलन हर दो वर्ष पर होता है। सम्मेलन में संघ के स्वर्गवासी हुए पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि भी दी है। सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन जिला सब-रजिस्ट्रार स्वीटी सुमन ने किया। नये सत्र के लिए दीनानाथ सिन्हा तथा राजेंद्र पांडे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अभय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। अन्य पदाधिकारियों में ज्ञानी वीरेंद्र, रामचंद्र प्रसाद, वीरेंद्र कुमार पांडे का भी चयन किया गया है। सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वमति से किया गया। रजिस्ट्री कचहरी शेखपुरा के प्रांगण में झंडोत्तोलन के परंपरागत कार्यक्रम के साथ जिला सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन में प्रतिनिधियों ने अपनी बातें रखते हुए कहा सरकार के रोज-रोज के नियम और कानून ने पीढि़यों से दस्तावेज लिखने का काम करने वालों के समक्ष बेकारी और भुखमरी की स्थिति पैदा कर दिया है। हम सरकार से बिना कोई पैसा लिए अपनी मेहनत से दस्तावेज लेखन का काम करते हैं। इसपर भी सरकार तरह-तरह की बंदिशें लगा राय है। सम्मेलन में बसिका नवीसों ने शेखपुरा रजिस्ट्री कार्यालय के कामकाज पर भी चर्चा किया।


बसिका नवीस संघ का गठन होने के बाद संगठन के लोगों में खुशी है। लोगों ने पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी।

अन्य समाचार