दीनदयाल उपाध्याय सादगी एवं स्वच्छता की प्रतिमूर्ति थे : पूनम

लखीसराय । शनिवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें याद किया गया। बड़हिया नगर के कोठारी चौक स्थित मोहन मार्केट परिसर में नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा गंगासराय स्थित शहीद दिनेश चंद्र स्मारक स्थल परिसर में प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादगी एवं स्वच्छता की प्रतिमूर्ति थे। मात्र सात वर्ष के उम्र में ही उनके माता पिता का निधन हो गया। कम उम्र से ही वे संघर्ष करते-करते उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की थी। वे अपने जीवन को आम जनों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनेता मात्र नहीं थे। वे उच्च कोटि के चितक, विचारक और लेखक भी थे। उन्होंने श्रेष्ठ शक्तिशाली और संतुलित रूप में विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी। उन्होंने निजी हित व सुख सुविधाओं का त्याग कर दिया था। व्यक्तिगत जीवन में उनकी कोई महत्वाकांक्षा भी नहीं थी। आज हम अपने महापुरुषों की जयंती मनाकर गौरवान्वित हो रहे हैं। पूनम शर्मा ने कहा कि अभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण पखवाड़ा चल रहा है। इसके तहत हर दिन कमजोर एवं असहाय लोगों कि सेवा एवं सहायता की जा रही है। यह कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष देवानंद साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सेवी, संजय कुमार, गणेश प्रसाद सिंह, नरोत्तम कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विधान सभा चुनाव प्रभारी सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर शशांक कुमार, रमन कुमार, उमा सिंह, डीपी सिंह, पप्पू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, श्याम सिंह दुखन, प्रमोद कुमार, राजकुमार उर्फ भुट्टू सिंह, संजीव कुमार, बुलबुल कुमार, अनिल कुमार द्विवेदी, नरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, कमलधर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

सदर अस्पताल से प्रसव पीड़िता को आशा ने पहुंचाया निजी क्लीनिक यह भी पढ़ें

अन्य समाचार