मां के साथ अश्लील हरकत की सूचना पाकर अभिषेक ने किया था विषपान

दरभंगा। सिमरी थानाक्षेत्र के अभिषेक कुमार सिंह उर्फ छोटू की झंझारपुर में विषपान से हुई मौत के बाद उनके भाई ने हत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में सिमरी थाना में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। छोटू के भाई पंकज कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन के आलोक में पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा- 143, 323, 448, 354बी व 306 के तहत कांड संख्या 276/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पंकज ने पुलिस को बताया है कि ग्रामीण राम उदगार साहनी, राजदेव सहनी ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर अभिषेक को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया है। गांव के रामपुकार सहनी, महेश सहनी, देवेंद्र सहनी ने मेरे घर पहुंचकर मां के साथ छेड़खानी कर मांग में सिदूर भरने का प्रयास किया। इस बात की जानकारी उपरोक्त लोगों ने नामजद आरोपितों ने छोटू को फोन पर दी। इस बात से आहत होकर छोटू ने खुद से जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

सेवा और समर्पण अभियान के तहत गरीबों में अनाज वितरित यह भी पढ़ें
पंकज ने आरोपितों पर घर में घुसकर एक लाख से अधिक का जेवर व अन्य सामान लूटने का भी आरोप लगाया गया है। कहा है कि ग्रामीण रामउदार सहनी,महेश सहनी,देवेन्द्र सहनी,राजदेव सहनी,रामपुकार सहनी की प्रताड़ना से तंग आकर झंझारपुर में अपने रिश्तेदार के यहां छोटू ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उपचार के लिए छोटू को झंझारपुर अस्पताल ले गए जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए लाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया प्राथमिकी अंकित कर मामले की तहकीकात की जा रही है।
पहले से अभिषेक के खिलाफ दर्ज है दुष्कर्म और लड़की की हत्या का मामला
बता दें कि इससे पहले अभिषेक व अन्य के खिलाफ सिमरी थाना में एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसे जिदा आग के हवाले कर मार देने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस बीच अभिषेक की मौत के बाद दूसरी प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

अन्य समाचार