Madhuri dixit संग मौनी रॉय ने डांस दीवाने के सेट पर लगाए ठुमके , देखिए वीडियो

वंशिका गुर्जर - Mouni Roy dances with Madhuri Dixit on the sets of Dance Deewane, watch video बॉलीवुड की धक-धक गर्ल बन करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की आज भी ताबड़तोड़ फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेजेंस से डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) की शान बढ़ाती देखी जा रही हैं। 54 की उम्र में भी माधुरी दीक्षित ना सिर्फ खूबसूरती से लोगों का दिल जीतती हैं। बल्कि एक्ट्रेस आज भी मंच पर पहली की ही एनर्जी और एक्सप्रेशंस के साथ शानदार डांस करती देखी जा रही हैं।

इसी दौरान सेट से माधुरी का एक डांस वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। जिसमें वो बॉलीवुड की मौनी रॉय के साथ उन्हीं के सॉन्ग 'माए नि माए मुंडेर पे तेरी बोल रहा हैं काग़ा' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
ये डांस वीडियो माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये डांस वीडयो रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट का है। दरअसल मौनी रॉय (Mouni Roy) 'डांस दीवाने' में गेस्ट के तौर पर आने वाली हैं। इसी शो के सेट पर मौनी रॉय, माधुरी दीक्षित के साथ डांस करती हैं। इस वीडियो के साथ माधुरी ने कैप्शन में लिखा है 'माए नि माए मुंडेर पे तेरी बोल रहा हैं काग़ा, जोगन हो गयी तेरी दुलारी मन जोगी संग लागा'। वहीं उनके फैन्स इन दोनों अदाकाराओं को साथ देख काफी खुश है और उनके इस डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय (Mouni Roy) का हालही नया म्यूजिक वीडियो 'डिस्को बलमा' रिलीज हुआ है, जो खूब पसंद किया जा रहा है। वह जल्द ही अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्नास्त्र' में नजर आने वाली हैं।

अन्य समाचार