'बिग बॉस 15' में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती!

Tuesday, Sep 28, 2021

Search
'बिग बॉस 15' में नजर आएंगी रिया चक्रवर्ती!
By Nikki Chouhan
Sep 28 2021 12:53 PM
बॉलीवुड फिल्मों कि मशहूर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती वर्ष 2020 में सबसे अधिक सुर्ख़ियों में रही थीं। सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के पश्चात् रिया विवादों में आई थीं। रिया पर सुशांत के परिजनों ने उन्हें खुदखुशी के लिए उकसाने तथा ड्रग्स में धकेलने का आरोप लगाया था। रिया को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। हालांकि अब रिया रिहाई पर हैं। रिया कि लाइफ बैक टू नॉर्मल हो रही है। रिया के विवादित जीवन सफर को देखते हुए अब उनके बिग बॉस 15 में भाग लेने की खबरें आ रही हैं।
हालांकि अभी इसे लेकर किसी प्रकार का कोई कंफर्मेशन नहीं है। मगर कुछ संकेत सामने आए हैं जिन्हें देखकर रिया के सलमान खान के शो का भाग बनने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। अभिनेत्री कि नवीनतम तस्वीरों ने उनके बिग बॉस 15 में जाने को लेकर बज क्रिएट किया हुआ है। दरअसल, सोमवार को रिया को मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में एक स्टूडियो के बाहर देखा गया था।
वही प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, ये वही स्टूडियो था जहां तेजस्वी प्रकाश (बिग बॉस 15 की कंफर्म प्रतियोगी), दलजीर कौर (पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी) को स्पॉट किया गया था। स्टूडियो के बाहर से रिया की फोटोज वायरल हो रही हैं। तभी से ऐसे अनुमान लगने लगे कि रिया बिग बॉस 15 का भाग हो सकती हैं। खबरों की मानें तो रिया शो की प्रतियोगी हो सकती हैं। ये भी संभव है कि रिया ग्रैंड प्रीमियर के दिन ही शो का भाग बने। वहीं कुछ व्यक्तियों का ये भी कहना है कि रिया का उसी स्टूडियो के बाहर नजर आना सिर्फ एक इत्तेफाक भी हो सकता है।
बिग बॉस की इस मशहूर विनर का हाल देख चौंके फैंस
हिना खान ने किया चौकाने वाला खुलासा
'कुली' के सेट पर हुए हादसे के बाद आज तक इस समस्या से जूझ रहे है अमिताभ बच्चन

अन्य समाचार