39 साल के हुए Ranbir Kapoor, रिद्धिमा-करीना समेत कई स्टार्स ने दी जन्मदिन की बछड़े

अदिति त्यागी - बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) सबके दिलों पर राज करते हैं। आज रणबीर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 28 सितंबर को जन्मे रणबीर आज 39 साल (Ranbir Kapoor Birthday) के हो गए हैं। बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए रणबीर अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ जोधपुर (Jodhpur) पहुंचे हैं। अब भले ही रणबीर सोशल मीडिया नहीं चलाते हैं लेकिन उनका क्रेज सोशल मीडिया पर उतना ही देखने को मिलता है। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके परिवार और दोस्त उन्हें विश (Birthday Wishes) कर रहे हैं। आइए बताते हैं आपको किस -किस ने किया रणबीर को बर्थडे पर विश-

नीतू कपूर-
रणबीर की मां नीतू कपूर ने आज अपने बेटे के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में नीतू,रणबीर ,उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट, और रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर नजर आ रहे हैं। सबने हाथ में एक क्यु कार्ड लिया हुआ है। ये तस्वीर एक पार्टी के दौरान की दिखाई दे रही है। इस तस्वीर के साथ नीतू ने बेटे रणबीर के लिए कैप्शन में लिखा - हैप्पी बर्थडे मेरे दिल की धड़कन, प्यार और आशीर्वाद हमेशा।
रिद्धिमा कपूर साहनी-
रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर का उनसे बेहद करीबी बॉन्ड है। रिद्धिमा ने अपने भाई रणबीर के 39 वे जन्मदिन पर उन्हें खास बधाई दी हैं। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में रिद्धिमा, रणबीर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट और रिद्धिमा की बेटी साथ में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा -मेरे रॉकस्टार भाई को जन्मदिन की बहुत बधाई। हैप्पी बर्थडे टू यू। हम तुम्हे बेहद प्यार करते हैं। इसके अलावा रिद्धिमा ने कई और तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर की हैं।
करीना कपूर खान -

रणबीर की कजिन सिस्टर करीना कपूर ने भी उनके जन्मदिन पर बधाई दी। करीना ने इंस्टा स्टोरी में रणबीर और तैमूर की एक क्यूट तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया और लिखा- हैप्पी बर्थडे लेजेंड।
इम्तियाज़ अली -

फिल्म रॉकस्टार में रणबीर के साथ काम कर चुके डायरेक्टर इम्तियाज़ अली ने रणबीर के साथ एक तस्वीर उनके बर्थडे के मौके पर इंस्टा स्टोरी में शेयर की।

अन्य समाचार