कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न पदों के लिए नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय के निर्वाचन कार्यालय परिसर में जारी पंचायत चुनाव नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग टेबल पर नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन संपन्न कराने को लेकर नरपतगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कर्मी सक्रिय थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंचल पदाधिकारी शंभू प्रकाश व थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल मुस्तैद देखे गए। जबकि बुधवार की शाम तक नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के 26 पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए 895 अभ्यार्थियों के द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किया गया। जिसमें मुखिया पद के लिए 51, पंचायत समिति सदस्य के लिए 65, सरपंच पद के लिए 33, वार्ड पंच के लिए 217 एवं वार्ड सदस्य पद के लिए 529 अभ्यर्थी शामिल है। ज्ञातव्य हो कि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में चौथे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर 20 अक्टूबर को मतदान होना। जिसको लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर के अलग-अलग टेबल पर विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से जारी है। जबकि शुक्रवार एक अक्टूबर को संपन्न होगा। नामांकन के दौरान सोमवार को एक साथ अधिक से अधिक भीड़ बढ़ने के बाद के द्वारा बुधवार को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा भीड़ पर नियंत्रण को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर के बाहर अलग से दर्जनभर टेबल लगाया गया। जहां कर्मी के द्वारा विभिन्न पद मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व वार्ड पंच के लिए नामांकन फॉर्म अभ्यार्थियों से लिया जबकि नामांकन के दौरान प्रखंड उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मु. आमिरुउल्लाह ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी, कृषि पदाधिकारी विजय कुमार ठाकुर ,प्रखंड नाजिर ललन कुमार, एजीएम कुमोद कुमार चौधरी, बीसीओ सुनील कुमार सिंह , चंदन कुमार, सुमन कुमार, सुमित कुमार ,बबीता कुमारी, विशाल आनंद, धर्मवीर गुप्ता, सूर्यकांत कुमार ,शिक्षक मनोज भारती, उमेश कुमार ,आदित्य कुमार, अजय चौधरी, प्रमोद यादव के अलावा दर्जनों की संख्या में कर्मी सक्रिय रहे।


अन्य समाचार