पूर्णिया : गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा पदयात्रा, बुजुर्गो का किया सम्मान

पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया जिलाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम, तिरंगा पदयात्रा, बुजुर्ग सम्मान, पौधारोपण, खादी उत्पादों की खरीदारी कार्यक्रम सम्पूर्ण शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किए गए। सेवा समर्पण अभियान अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक विजय खेमका, भाजपा नेता प्रफुल्ल रंजन वर्मा उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मधुबनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर पर स्वछता कार्यक्रम कर की गई। तिरंगा पदयात्रा में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। जनसंघ काल से राष्ट्र के लिए समर्पित 104 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता अवधनंदन प्रसाद एवं भाजपा के अभिभावक 67 वर्षीय पंचानंद यादव का अभिनन्दन उनके आवास पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने अंगवस्त्र प्रदान कर किया।


पूर्णिया भाजपा के लिए वरिष्ट बुजुर्ग अभिभावकों का कार्य हमारी प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा। बनभाग स्थित नवनिर्मित कार्यालय में 21 वृक्षों से पौधरोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम का समापन करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश के खादी वस्त्रों का रिकार्ड मांग बढ़ा है। उन्होंने खादी के माध्यम से आत्मनिर्भर, स्वावलंबन व स्वदेशी अपनाओ के विचार को पुनर्जागृत किया है। इसी प्रेरणा आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खादी उत्पादों की खरीदारी कर नमो एप पर अपनी सेल्फी एवं तस्वीर को साझा कर रहे है। कार्यक्रम के प्रभारी उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि इस अवसर पर राकेश कुमार, शिवनारायण महतो, विजय खेमका, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, राजीव रॉय, अनन्त भारती, राजेश रंजन, विजय मांझी, अरुण रॉय पुलक, सुमित प्रकाश, परितोष भारती, अर्चना साह, राजेश चौरसिया, वीणा सूद, अभ्यम लाल, सरिता रॉय, लीला देवी, कुणाल किशोर, सरिता रॉय, संजय पोद्दार, प्रकाश दास, मिथुन कुमार, हरि कुमार, अभिमन्यु कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य समाचार