पूर्णिया : मार्निंग वाक के लिए गई वृद्धा से अपराधियों ने सोने की चेन छीनी

पूर्णिया। कटिहार पूर्णिया मुख्य सड़क मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी चौक के समीप शनिवार को दो बाइक सवार झपट्टामारों ने वृद्धा के गले से सोने की चेन छीन ली। बेलौरी साह टोला के सेवानिवृत्त शिक्षक बलदेव साह की पत्नी श्यामा देवी गांव की ही एक महिला के साथ रोज की तरह मार्निंग वाक करने गई थी। लौटने के दौरान बेलौरी चौक के समीप अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। वृद्धा ने बताया कि बेलौरी की ओर से काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक सामने आए। दोनों लंबे कद के थे। काली टी शर्ट पहने हुए थे। उनमें से एक युवक बाइक से उतरा और दूसरे ने बाइक स्टार्ट रखा। बाइक से उतरे युवक ने दोनों महिलाओं के गले से चेन छीनने का प्रयास किया। वृद्धा के गले से चेन छीन ली। इसके बाद दोनों युवक रानीपतरा की तरफ बाइक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद महिलाओं ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। वहीं घटना को लेकर पीड़ित 75 वर्षीय वृद्ध महिला श्यामा देवी मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसमे उन्होंने 20 ग्राम सोने की चेन का छिनतई का जिक्र किया है। बेलौरी में हुई चेन छिनतई की घटना से लोगों में भय का माहौल है।स्थानीय लोगों ने बताया थाना क्षेत्र बढ़ती स्मैक की तस्करी व नशा के कारण आय दिन अपराधी छोटे मोटे चोरी से छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस पर स्थानीय प्रशासन को सख्ती बरतनी चाहिए। नही तो अपराधियों का मनोबल दिन प्रति दिन बढ़ता चला जायेगा।

पूर्णिया : गांधी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा पदयात्रा, बुजुर्गो का किया सम्मान यह भी पढ़ें

अन्य समाचार