वोटरों में दिखा उत्साह, कड़ी धूप में घंटों कताबद्ध रहे वोटर



अफसर अली, अररिया : तृतीय चरण का पंचायत चुनाव का मतदान शुक्रवार को रानीगंज संपन्न हो गया। वोटरों में काफी उत्साह था। पंचायत में सरकार बनाने के लिए व्याकुल दिख रहे थे। कड़ी धूप में मतदाता घंटों लाइन में इंतेजार कर वोटिग करते रहे। देर शाम तक वोटिग जारी था। कहीं से कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा था।
- सुबह से थी चहल पहल :
रानीगंज प्रखंड के अलग अलग बूथों पर सुबह से मतदाता पहुंचने लगे थे। लंबी लाइन लगना शुरू हो गया था। सात बजते ही मतदान कर्मी हड़कत में आ गए। मतदान का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन एक साथ मुखिया सहित छह पदों के लिए मतदान के लिए चार ईवीएम व दो सरपंच व पंच के लिए वायलेट पेपर में मतदान कराया गया। धीमी गति से मतदान की प्रकिया चल रही थी। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी थी। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसैटी मध्य, मध्य विद्यालय बसैटी, बसैटी पैक्स आदि बूथों पर मतदाताओं की संख्या अधिक रहने के कारण देर शाम तक मतदान जारी था।
मुखिया की तरह वार्ड सदस्य और सरपंच का भी होगा दिलचस्प मुकाबला यह भी पढ़ें
वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण :
पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए डीएम प्रशांत कुमार सीएच, एडीएम अनिल कुमार ठाकुर, एसडीओ एसएन दिवाकर लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते दिखे। डीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर, एडीएम अनिल कुमार ठाकुर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसैटी स्थित मतदान केंद्रों का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया।
कोराना गाइडलाइन का नहीं हुआ पालन : भले ही देशभर में कोरोना महामारी को लेकर तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है। परंतु अधिकांश बूथों पर महामारी की सुरक्षा के लिए जारी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था। अधिकांश अधिकारी, पुलिस जवान, मतदान कर्मी व वोटर बिना मास्क के दिखे। कतारबद्ध लोगों के बीच फासला नहीं था। खचाखत भरी भीड़ में लोगों ने अपनी बारी का इंतेजार करते दिखे। बसैटी पैक्स बनाए मतदान केंद्रों की स्थिति तो काफी दयनीय थी। संकीर्ण कक्ष में दो दो मतदान केंद्र बना दिए गए थे। इससे बिना बिजली पंखा के अप्रत्याशित भीड़ के बीच लोगों ने मतदान किया।

अन्य समाचार