नवंबर से कोसीवासियों को मिलेगी निर्बाध बिजली

सहरसा। कोसी प्रमंडल और खासकर दियारा इलाके में लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की सुविधा अबतक नहीं मिल पाई है। लेकिन अगले माह नवंबर 2021 के अंत तक आपूर्ति में व्यवधान की समस्या समाप्त हो जाएगी। कोसी प्रमंडल के तीनों जिले में निर्माणाधीन दस पावर सब स्टेशन का निर्माण नवंबर में पूरा हो जाएगा,और इसके माध्यम से संबंधित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होने लगेगी। कोसी दियारा से लेकर प्रमंडल का तीनों जिला बिजली के मामले में पूर्ण आत्मनिर्भर हो जाएगा। प्रमंडल मुख्यालय में भी नए तकनीक का पावर सब स्टेशन का निर्माण अंतिम चरण में है। फलस्वरूप अगले माह से सहरसा प्रमंडलीय मुख्यालय में भी जेनरेटर, इनवर्रटर आदि की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलने वाली है।

25 की जगह 10 मेगावाट विद्युत की हो रही आपूर्ति यह भी पढ़ें
---
वर्तमान में प्रमंडल में कार्यरत है 73 पावर सब स्टेशन
----
वर्तमान समय में कोसी प्रमंडल के तीनों जिले में 73 पावर सब स्टेशन कार्यरत है। बावजूद इसके कुछ इलाका इसकी पहुंच से बाहर है। दियारा में यह समस्या अधिक है। वर्तमान समय में सहरसा में 24, सुपौल में 23 और मधेपुरा में 20 पावर सब स्टेशन के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। नवंबर के अंत तक पड़री, दिवारी और सुलिदाबाद पावर सब स्टेशन कार्यरत हो जाएगा। इसी प्रकार सुपौल जिले के भीमपुर, चंपानगर और बसबिट्टी तथा मधेपुरा जिला के गंगापुर और खुर्दा का पावर सब स्टेशन न सिर्फ बनकर तैयार होगा, बल्कि यह कार्य भी करने लगेगा। इससे तीनों जिले में आपूर्ति की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी।
------
तीनों जिले में दस पावर सब स्टेशन का कार्य नवंबर में पूरा हो जाएगा, इससे प्रमंडल बिजली आपूर्ति के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो जाएगा, इससे लोगों को निर्बाध बिजली की सुविधा मिलेगी।
अजय कुमार रत्नाकर
अधीक्षण अभियंता, सहरसा।

अन्य समाचार