सिमरीबख्तियारपुर में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर

सहरसा। पंचायत चुनाव के आठवें चरण में 21 नवंबर को सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड में चुनाव निर्धारित है जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। पिछले 30 सितंबर से नाजिर रसीद कटाने का सिलसिला चल रहा है। चुनाव को लेकर प्रखंड में कुल 276 मतदान केंद्र बनाये गये हैं जिसमें 11 सहायक मतदान केंद्र है।

----
किन किन पदों के लिए होगा चुनाव
----
20 पंचायत वाले सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड में 20 मुखिया पद 20, सरपंच पद 20, 27 पंचायत समिति पद, तीन जिला परिषद पद एवं 265 वार्ड सदस्य एवं उतने ही पंच के लिए चुनाव होगा। निर्वाची पदाधिकारी डा. अमित कुमार ने बताया कि 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन का पर्चा दाखिल किया जा सकेगा। उसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के पूरी व्यवस्था की जा रही है। प्रत्याशियों के लिए पर्याप्त संख्या में नामांकन काउंटर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुखिया पद के नामांकन के लिए 8, सरपंच पद के लिए 4,वार्ड सदस्य पद के लिए 15, पंचायत समिति पद के लिए 5 एवं पंच के लिए दो काउंटर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 पंचायत के लिए अब तक मुखिया पद के 200 प्रत्याशी सरपंच एवं पंच पद के लिए 500, पंचायत समिति पद के लिए 140 एवं सबसे अधिक वार्ड सदस्य पद के लिए अब तक 1300 लोगों ने नाजिर रसीद कटाया है। 265 वार्ड सदस्य वाले प्रखंड में 13 लोगों के द्वारा नाजिर रसीद कटाए जाने की चर्चा जोरों पर है।

----
पंचायत - कुल वोटर - महिला - पुरुष
घोघसम - 6216- 2963-3253
कठडुमर- 8684- 4075- 4609
धनुपरा -8673 -4133- 4540
बेलवाड़ा- 9469- 4591- 4928
पहाड़पुर- 6220- 3032 -3188
बघवा- 5616- 2538- 3078
खजुरी- 8087- 3827- 4270
भटौनी- 7683- 3707- 3976
तरियामा- 7469- 3607-3862
चकभारो- 8444- 4081- 4363
महखड़- 6786- 3313- 3473
रायपुरा- 8528- 4038- 4490
सरडीहा- 6028 -2923 -3105
सोनपुरा- 7653- 3655- 3998
सितनाबाद द.-10573- 5213- 5324
सितनाबाद उ.- 8483- 4259- 4224
सरोजा- 11023- 5301 -5714
महम्मदपुर- 8263- 3951- 4312
कांठो- 8024- 3846- 4180
मोहनपुर- 8468- 4156- 4312
-----------
कुल वोटर- 77157- 88197- 165356
--- नामांकन तिथि- 21अक्टूबर से 27 अक्टूबर
नाम वापसी-01 नवंबर,संवीक्षा 30 अक्टूबर
मतदान तिथि -26 नवंबर

अन्य समाचार