पूर्णिया में अपराधियों ने महिला को मारी गोली

पूर्णिया। पूर्णिया के रघुवंश नगर थाना क्षेत्र के दरगाह टोला गांव में देर शाम अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला को कुल तीन गोलियां मारी गई थी। मृतका की पहचान दरगाह टोला निवासी खगेश मंडल की पत्नी सुनीता देवी (35) के रूप में की गई है। वहीं मृतका के पति खगेश मंडल ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ देर शाम घास काटकर वापस घर लौट रही थी। तभी सड़क किनारे एक पेड़ के पास शंभु मंडल, सुनिल मंडल, माधो मंडल और उनके परिवार के अन्य 6 लोग पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। पेड़ के पास पहुंचते ही सभी लोगों ने चारों ओर से घेर लिया और मारपीट करने लगा। घास को वहीं जमीन पर पटक कर भागने लगा तभी शंभु मंडल ने गोली चला दिया और मैं बाल-बाल बच गया। पति खगेश मंडल ने बताया कि शंभु और अन्य लोगों ने पत्नी सुनीता को घेर कर कमर में एक गोली मार दिया। सुनीता गोली लगने के बावजूद भी जान बचाने के लिए भागने लगी। तभी सभी ने मिलकर सुनीता के पीठ में भाला घोंप कर सिर में दो गोली मार दी। मदद के लिए शोर मचाने पर गांव के लोगों को आते देख सभी लोग वहां से भाग गए। गांव के लोग जब तक पहुंचते तब तक सुनीता ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पीड़िता खगेश मंडल ने बताया कि शंभु मंडल के साथ चार कट्ठा जमीन को लेकर पांच साल से विवाद चल रहा था। शंभु और उनके परिवार के लोग खगेश के हिस्से में पड़ा चार कट्ठा जमीन पर कब्जा करना चाहता था।


अन्य समाचार