हलसी : 15 में से तीन पंसस की हुई वापसी, 10 में से आठ सरपंच फिर जीते

लखीसराय। हलसी प्रखंड की दस पंचायतों सबकुछ बदल गया है। ग्राम पंचायत सरकार में मोहद्दीनगर पंचायत को छोड़कर अन्य 10 में मुखिया के नए चेहरे आए हैं। इसी तरह कुल 15 पंचायत समिति सदस्य में से मात्र तीन की वापसी हुई है। इनमें निवर्तमान प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए। जबकि पूर्व प्रमुख संजय राम भी फिर से सदस्य के रूप में निर्वाचित हो गए। अब सबकी नजर प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर टिकी हुई है। आठ अक्टूबर को प्रखंड के दस पंचायतों में मुखिया पद पर 10, पंचायत समिति सदस्य पद 15, ग्राम कचहरी सरपंच के 10 पदों, ग्राम कचहरी पंच एवं वार्ड सदस्यों के142 पदों पर चुनाव कराया गया था। इसकी मतगणना 10 अक्टूबर को कराई गई। 10 पंचायतों में आठ निर्वतमान मुखिया चुनाव मैदान में थे। इसमें सात पंचायत के निर्वतमान मुखिया चुनाव हार गए। हलसी प्रखंड में 15 पंचायत समिति सदस्य हैं। 15 में से एक पंचायत समिति सदस्य के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 14 पंचायत समिति सदस्य चुनाव मैदान में थे। इसमें तीन पंचायत समिति सदस्यों की वापसी हुई तो 11 सदस्यों को जनता ने पंचायत समिति की कुर्सी से बेदखल कर दिया। 10 ग्राम कचहरी सरपंच पद पर हुए चुनाव में आठ सरपंच अपनी कुर्सी पर बरकरार रहे। एक निवर्तमान सरपंच को मतदाताओं ने नकार दिया। जबकि भनपुरा पंचायत के निवर्तमान सरपंच गोरे लाल मांझी इस बार मुखिया पद से चुनाव लड़ा था।


----
पंचायत समिति सदस्य पद के लिए जीते-हारे भनपुरा : क्षेत्र संख्या 01 मनीषा कुमारी (निर्वाचित) : 2,077 संगीत कुमारी (निर्वतमान) : 1,927
----
धीरा : क्षेत्र संख्या 02 चम्पा देवी (निर्वाचित ) : 855 श्रद्धा देवी (पराजित) : 816
--- बल्लोपुर : क्षेत्र संख्या 03 निरंजन कुमार (निर्वाचित) : 1,580 सुरेश मांझी (पराजित) : 1,026
---- सिरखिडी : क्षेत्र संख्या 04 श्रवण महतो (निर्वाचित) : 757 जयराम सिंह ( पराजित) : 652
---- सिरखिडी : क्षेत्र संख्या 05
अवधेश ठाकुर (दोबारा निर्वाचित) : 1,249 संजय मोदी (पराजित) : 904
----- कैंदी : क्षेत्र संख्या 06 रोहित कुमार (निर्वाचित) : 769 गीता देवी (पराजित) : 638
---- कैंदी : क्षेत्र संख्या 07 सुनीता देवी (निर्विरोध)
----
प्रतापपुर : क्षेत्र संख्या 08 सिहन्ता देवी (निर्वाचित) : 1,504 शर्मिला देवी (पराजित) : 896
---- हलसी : क्षेत्र संख्या 09
संजय सिंह (निर्वाचित) : 921 मु. इफ्तेखार आलम (पराजित) : 607
---- हलसी : क्षेत्र संख्या 10 संजय राम (दोबारा निर्वाचित) : 1,563 चन्देश्वर राम (पराजित) : 838 ----
मोहद्दीनगर : क्षेत्र संख्या 11
गणिता देवी (निर्वाचित) : 1,995 मीना देवी (पराजित) : 1,185
---- गेरुआपुरसंडा : क्षेत्र संख्या 12
ललिता देवी (निर्वाचित) : 753 प्रीति कुमारी (पराजित) : 681
--- गेरुआपुरसंडा : क्षेत्र संख्या 13
विपिन कुमार शर्मा (निर्वाचित) : 804 रामभूषण शर्मा (निर्वतमान पराजित) : 724
---- साढ़माफ : क्षेत्र संख्या 14
मीना देवी (दोबारा निर्वाचित) : 865 नंदू शर्मा (पराजित) : 853
---- साढ़माफ : क्षेत्र संख्या 15
मनोज राम (निर्वाचित) : 1,756 धर्मेन्द्र ठाकुर (निर्वतमान, पराजित) 668
------
सरपंच पद के लिए दो निवर्तमान की हुई हार भनपुरा ग्राम कचहरी तनकु कुमार (निर्वाचित) : 1,106 सुनील चौधरी (पराजित) : 935
--- धीरा ग्राम कचहरी गौरव कुमार (निर्वाचित) : 1,479 विनय सिंह (निर्वतमान पराजित) : 1,077 ---
कैंदी ग्राम कचहरी
बबिता कुमारी (दोबारा निर्वाचित) : 1,726 चिन्ता देवी (पराजित) : 1,092
---- प्रतापपुर ग्राम कचहरी अनिल साव (दोबारा निर्वाचित) : 1,842 मकेश्वर राम (पराजित) : 1,245
---- सिरखिडी ग्राम कचहरी
रेखा देवी (दोबारा निर्वाचित) : 1,799 सीता देवी (पराजित) : 1,699
----- गेरुआपुरसंडा ग्राम कचहरी धीरज शर्मा (दोबारा निर्वाचित) : 912 राजीव कुमार (पराजित) : 678
----- साढ़माफ ग्राम कचहरी रीना देवी (दोबारा निर्वाचित) : 1,916 रानी देवी (पराजित) : 1,200
---- मोहद्दीनगर ग्राम कचहरी शांति देवी (दोबारा निर्वाचित) : 2,424 कविता देवी (पराजित) : 1,350
---- बल्लोपुर ग्राम कचहरी
विजय कुमार (दोबारा निर्वाचित) : 2,046 फुन्दा देवी (निर्वतमान पराजित) : 888
---- हलसी ग्राम कचहरी
माधुरी देवी (दोबारा निर्वाचित) : 3,030 चंपा देवी (पराजित) : 1,473

अन्य समाचार