Twitter पर अनचाहे फॉलोअर्स हटाने के लिए लॉन्च हुआ ये नया टूल, जानिए कैसे करेगा काम

नई दिल्ली। अक्सर ट्विटर पर कुछ अनचाहे फॉलोअर्स से यूजर परेशान हो जाते हैं। उन्हें ब्लॉक करना पड़ी परेशानी का सबब बन जाता है। कई बार यूजर ये भी सोचते हैं कि फॉलोवर को पता भी न चले और वो ब्लॉक हो जाए। तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। ट्विटर ने यूजर्स की जरूरत को देखते हुए ऐसा ही एक टूल लॉन्च कर दिया है।

ट्विटर ने इसका नाम "सॉफ्ट ब्लॉक" रखा है। यह किसी को भी ब्लॉक की बजाय अलग से काम करता है। ट्विटर का ये नया रिमूव फॉलोअर फीचर एक रिमोट अनफॉलो बटन है, जो अनचाहे फॉलोवर्स से बचने का आसान तरीका है। यदि आपने किसी फॉलोवर को हटा दिया तो उसे आपके ट्वीट को उनकी टाइमलाइन पर देखने के लिए फिर से फॉलो करना होगा।
यदि आप नहीं चाहते हैं कि वो सीधे फॉलो कर जुड़े तो इस फीचर की मदद से ये भी संभव हो सकता है। यानी वो दोबारा फॉलो तो कर सकता है पर उसकी स्वीकृति आपको देनी होगी। यानी एक मैसेज आएगा कि वो दोबारा फॉलो करना चाहता है। क्या आप एक्सेप्ट कर रहे हैं। यदि ऑपने रिजेक्ट कर दिया तो वो फॉलो नहीं कर पाएगा।
ऐसे काम करेगा ये टूल
- किसी फॉलोवर को सॉफ्ट ब्लॉक करने के लिए पहले अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
- फॉलोअर्स पर क्लिक करें।
- फॉलोअर के बगल में थ्री-डॉट मेनू पर क्लिक करें।
- "इस फॉलोअर को हटा दें" वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके द्वारा रिमूव किए गए फॉलोअर को इस बदलाव की जानकारी नहीं मिल पाएगी।

अन्य समाचार