OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस ने बुधवार, 13 अक्टूबर को अपनी होम मार्केट चाइना में वनप्लस 9 सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन- OnePlus 9RT लॉन्च किया है। यह डिवाइस इसी साल आए हुए OnePlus 9R का अपग्रेड है। नए फोन में एक 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, 120Hz AMOLED डिस्प्ले है और Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर है। कंपनी ने इसी इवेंट पर OnePlus Buds Z2 भी लॉन्च किए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं। Also Read -

OnePlus 9RT की शुरुआत CNY 3,299 (लगभग 38,600 रुपये) से होती है, जिसके साथ में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इस डिवाइस का 8GB + 256GB मॉडल CNY 3,499 (लगभग 41,000 रुपये) का है और 12GB + 256GB मॉडल CNY 3,799 (लगभग 44,400 रुपये) का मिलेगा। इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और चीन में इसकी बिक्री 19 अक्टूबर से शुरू होगी। Also Read -
OnePlus 9RT में 6.62-इंच की Full HD+ E4 AMOLED स्क्रीन है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेजलूशन, 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले में 100% DCI-P3 colour gamut और 1300Hz का टच सैंपलिंग रेट भी है। Also Read -
OnePlus 9RT में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर लगा हुआ है, जो 12GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। यह फोन OxygenOS की जगह पर एंड्राइड 11 पर बने हुए Oppo के ColorOS पर चलता है।
OnePlus 9RT की बैक पर तीन कैमरे हैं, जिनमें से एक 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर है। यह वही सेंसर है, जो OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus Nord 2 में मौजूद है। OnePlus 9R में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर था।
OnePlus 9RT की बैक पर 50MP कैमरा सेंसर के अलावा एक 16MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है और एक 2MP का मैक्रो लेंस है। डिवाइस में सामने एक 16MP का Sony IMX471 सेल्फी कैमरा लगा हुआ है, जिसमें 1 माइक्रोन का पिक्सल साइज है।
OnePlus 9RT में 4,500mAh की बैटरी है डुअल-सेल बैटरी है। यह डिवाइस 65T Warp Charge टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। फोन का वजन 198.5 ग्राम है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आते हैं।

कंपनी ने इसी इवेंट पर OnePlus 9RT के साथ में नए TWS इयरबड्स - OnePlus Buds Z2 - लॉन्च किए हैं। यह ऑडियो प्रोडक्ट कंपनी के OnePlus Buds Z का अपग्रेड है। यह एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC), 11mm ड्राइवर्स और 94 मिली-सेकंड लो लेटेंसी के साथ आता है।
OnePlus Buds Z2 की कीमत CNY 499 है, जो लगभग 5,800 रुपये बनते हैं। इसके प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं और इनकी बिक्री भी चीन में 19 अक्टूबर से शुरू होगी।
दुनियाभर की लेटेस्टऔर के साथ , पॉप्युलर मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव के लिए हमें , पर फॉलो करें। Also follow us on for latest updates.

अन्य समाचार