iPhone 13 Pro और Nokia 3310 की मजबूती देखने के लिए इस शख्स ने छत से फेंके फोन, चौंकाने वाला वीडियो वायरल

नई दिल्ली। Nokia के फीचर फोन को आज भी सबसे अधिक मजबूत माना जाता है। लोगों का ऐसा मानना है कि नोकिया का फोन लंबे समय तक चलता चलता है। यूट्यूब पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूट्यूबर ने मजबूती देखने के लिए Nokia 3310 और Apple iPhone 13 Pro को छत से फेक दिया। वीडियो में आप देख सकते है कि दोनों फोन के बीच मुकालबा होता हुआ दिखा रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कौन जीता यह मुकाबला

Youtuber TechRax ने नोकिया 3310 के साथ Apple iPhone 13 Pro का ड्रॉप टेस्ट किया। वीडियो में, इस Youtuber के पास iPhone 13 Pro है, जो एक क्लास नोकिया डिवाइस के खिलाफ है जिसे बहुत टिकाऊ माना जाता है। तो परिणाम आपको पहले से ही स्पष्ट लग सकते हैं कि नोकिया आसानी से ये मुकाबला जीत जाएगा। लेकिन लेकिन ऐसा नहीं है।
वीडियो में आप देख सकते है कि Nokia 3310 और iPhone 13 Pro को एक साथ गिराया जा रहा है। iPhone का रियर ग्लास पैनल टूट गया, लेकिन स्क्रीन अच्छी कंडीशन में था। जबकि Nokia 3310 पूरी तरह से टूट गया। TechRax ने iPhone 13 Pro को दूसरी बार छत से फेका तो स्क्रीन चल रही थी और स्क्रैच नहीं आए थे। जब तीसरी बार फेका गया तो बैक पैनल खराब हो गया, लेकिन स्क्रीन चल रही थी। अंत में iPhone 13 Pro यह मुकाबला जीत गया।

अन्य समाचार