मां दुर्गे को दी गई विदाई, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

मधेपुरा। नवरात्र में मां के विभिन्न रूपों की पूजा के बाद माता को विदा किया गया। इस मौके पर मधेुपरा सहित जिले भर में भक्तिमय माहौल बना रहा। शहर के बंगला दुर्गा मंदिर,बड़ी दुर्गा मंदिर ,रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर सहित आसपास के इलाकों में भक्ति भावना के साथ पूजा अर्चना कर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। मुरलीगंज : सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा के अंतिम दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, श्रीराम मंदिर ठाकुरबाड़ी एवं रेलवे स्टेशन परिसर में भी पूजा अर्चना के बाद माता की प्रतिमा विसर्जित की गयी। उदाकिशुनगंज : उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में शांति व उल्लास वातावरण में दुर्गा पूजा मनाई गई। शुक्रवार को लोगों ने मां को विदाई दी गई। मुख्यालय के उदाकिशुनगंज सार्वजनिक मां दुर्गा मंदिर में दशमी को लेकर सुबह से ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। विसर्जन कर नम आंखों से मां दुर्गे सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां जल प्रवाह किया गया। शुक्रवार के दोपहर बाद विसर्जन का दौर शुरू हुआ। श्रद्धालुओं का भीड़ देख पुलिस प्रशासन के भी पसीने छूटे। सिंहेश्वर : सिंहेश्वर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर दुर्गा चौक और बाबा सिंहेश्वर मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में स्थापित प्रतिमा सतोखर धार में धूमधाम से विसर्जित किया गया। आलमनगर : विजया दशमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ दुर्गा मंदिरों में उमड़ पड़ी। मां की पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार की शाम से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। आलमनगर पूर्वी टोला दुर्गा मंदिर, खुरहान गांव में कई टोला में स्थित मां दुर्गा मंदिर श्रद्धालओं की भीड़ लगी रही।

ढाई महीने से बिना सरकार की नगर परिषद, विकास का काम हुआ अवरूद्ध यह भी पढ़ें
पुरैनी : असत्य पर सत्य की विजय, त्याग, बलिदान एवं शक्ति उपासना का प्रतीक दुर्गापूजा प्रखंड क्षेत्र में काफी हर्षोल्लास, भक्तिपूर्ण व शांति माहौल में सम्पन्न हो गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा एवं कलश को शुक्रवार की देर संध्या में नम आंखों से तालाब व नदी के जल में विसर्जित की गयी। बिहारीगंज : प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व सौहार्द वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न हो गया। शुक्रवार को सभी मंदिर व पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को पोखर- तालाब व जलाशयों में विसर्जित कर दिया। इसके पूर्व श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। विदाई यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते रहे। वहीं सभी मंदिरों में सेल्फी लेने का दौड़ चलता रहा। इस दौरान पुलिस- प्रशासन पुरी मुस्तैदी के साथ डटे रहें। एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा, एसडीपीओ सतीश कुमार, पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार व पुलिस पदाधिकारी पूजा स्थलों का जायजा लेते रहे। ग्वालपाड़ा: प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर, झिटकिया, डेफरा, चतरा ,जिरवा सहित आसपास सहित अन्य गांव में दुर्गा पूजा शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शुक्रवार की शाम नम आंखों से मां दुर्गा का प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
गम्हरिया : या देवी सर्व भुतेषू शक्ति रुपेन संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा को भक्तो ने अश्रु पूर्ण नेत्रों से भावभीनी विदाई देकर समस्त विश्व को कल्याण करने तथा आपसी सौहार्द व शांति वातावरण की कामना के साथ कोरोना महामारी से सबों की रक्षा करने की याचना की। दस दिन से चलने वाली दुर्गा पूजा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों शांति व सौहार्द वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कुमारखंड : ग्रामीण इलाकों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को शांति और सौहार्द वातावरण में किया गया। भक्तों ने जयकारे के बीच मां को अश्रुपूर्ण विदाई दी। प्रखंड मुख्यालय बाजार समेत कुमारखंड ड्योढ़ी, यदुआपट्टी, रहटा,भवानीपुर,भतनी, बेलारी,परमानंदपुर, लक्षमीपुर, इसरायण स्थित सार्वजानिक दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं के प्रतिमाओं का विसर्जन नदी एवं स्थानीय तालाबों में किया गया। नयानगर: अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक पर्व विजया दशमी व दशहरा उदाकिशुनगंज प्रखण्ड के प्रसिद्ध मां दुर्गा भगवती मंदिर नयानगर, खाड़ा, बुधामा, शाहजादपुर सहित विभिन्न्न पंचायत क्षेत्रों में हर्ष के साथ धूमधाम से सम्पन्न हो गया। प्रखंड अंतर्गत नयानगर, खाड़ा, बुधामा सहित कई जगहों पर जहां नम आंखों से माता को विदाई देते हुए श्रद्धालुओं द्वारा कलश विसर्जन किया गया, वहीं भक्तों द्वारा इस दौरान जयकारे भी खूब लगाए गए। नयानगर एवं खाड़ा में तो माता के मंदिर परिसर को बिजली की दूधिया रोशनी में पूरी तरह आकर्षक व मनमोहक ढंगों से सजाया संवारा गया था।

अन्य समाचार