हथियार के साथ राजाजान से एक गिरफ्तार

खगड़िया । मानसी पुलिस द्वारा राजाजान गांव से हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार रामशरण यादव राजाजान का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी कट्टा, अर्धनिर्मित बैरल और तीन कारतूस बरामद किया गया है। केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। उसके आपराधिक कुंडली को खंगाला जा रहा है। पंचायत चुनाव को देखते हुए मानसी पुलिस ने धर-पकड़ अभियान को तेज कर दिया है।

=== रेल एसपी ने किया मानसी- खगड़िया थाना का निरीक्षण
जागरण संवाददाता, खगड़िया: कटिहार रेल एसपी दिलीप मिश्रा द्वारा मानसी और खगड़िया रेल थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खगड़िया थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह और मानसी रेल थानाध्यक्ष भोला सिंह मौजूद रहे। मानसी थाना में सभी महत्वपूर्ण पंजियों का निरीक्षण एसआरपी द्वारा किया गया। खगड़िया रेल थाना का भी एसआरपी द्वारा निरीक्षण किया गया। हालांकि खगड़िया रेल थाना का दूसरे दिन निरीक्षण को लेकर तिथि निर्धारण की उन्होंने बात कही। दिवाली व छठ त्योहार को लेकर परदेस से आने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रेनों व प्लेटफार्म की सुरक्षा को लेकर एसआरपी ने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेनों में गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सजग रहें, सचेत रहें। संदिग्धों की तलाशी लें।

====
पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में पति को जेल
जागरण संवाददाता, खगड़िया: पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना रोड की रेखा देवी द्वारा पति बिक्की लहेरी पर केस दर्ज कराया गया था, कि, दहेज को लेकर प्रताड़ित करते हैं। थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान ने बताया कि गिरफ्तार कर बिक्की को जेल भेज दिया गया है।
====

अन्य समाचार