मौसम ने दिया साथ, आम और खास सभी ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया) : बेलदौर की 15 पंचायतों में रविवार की सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ। मौसम सुहाना होने के कारण सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे। शनिवार को डीएम आलोक रंजन घोष और एसपी अमितेश कुमार ने बेलदौर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का सघन दौरा किया था। इसका असर भी दिखा। मतदाता निर्भय होकर घरों से निकले और जमकर मतदान किया। डीएम और एसपी रविवार को भी कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इससे मतदाताओं का हौसला बढ़ा। मौसम भी साथ दिया। नई दुल्हन ने घूंघट की आड़ में ईवीएम का दीदार किया। बड़ी संख्या में नवयुवक, नवयुवतियों ने पहली बार मतदान में हिस्सा लिया और गांव की सरकार चुनने में अपनी भूमिका निभाई। गांव की सरकार चुनने में कोई कहां पीछे रहने वाले थे। बूढ़े, बुजुर्ग भी घरों से बाहर निकले और वोटों की बारिश हुई। कई जगहों पर आवागमन की

मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहा पुलिस- प्रशासन यह भी पढ़ें
कठिनाइयों के बीच भी मतदान का उत्साह कायम रहा।
महिनाथ नगर पंचायत स्थित आदर्श मतदान केंद्र संख्या 133, प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर, चोढ़ली स्थित मतदान केंद्र समेत पचौत, कुर्बन, पनसलबा, दिघौन, बलैठा आदि जगहों पर महिला मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला कालेज की डा. बंदना रानी कहती हैं- पंचायत में महिलाओं को मिले आरक्षण ने तस्वीर बदल दी है। इससे महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ा है। समाजशास्त्री डा. अनिल ठाकुर ने कहा- महिला सशक्तीकरण की मिसाल है, पंचायत चुनाव में महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी।
बेलदौर में दो जिला परिषद क्षेत्र की 15 पंचायतों में वोटों की बारिश हुई है। कोसी-काली कोसी किनारे मतदाताओं ने जमकर वोट किया है। सुरक्षा का भी पुख्ता प्रबंध दिखा। एसडीआरएफ टीम चार मोटरवोटों से कोसी नदी में गश्त लगा रही थी। एसडीआरएफ के सब इंसपेक्टर दुर्गानंद ने बताया कि कोसी नदी के बारुण घाट से इतमादी घाट तक सघन पेट्रोलिग की गई है। चार मोटरवोट पर एसडीआरएफ के 16 जवान लगातार गश्ती करते रहे। मालूम हो कि इतमादी पंचायत कोसी किनारे अवस्थित है। यह संवेदनशील माना जाता है। बेलदौर प्रखंड की सीमा सहरसा और मधेपुरा से भी लगती है।

अन्य समाचार