Tadap Teaser Out: हसीन वादियों में खोई नजर आईं Tara Sutaria, देखें Video

मुंबई। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) स्टारर फिल्म 'तड़प' (Tadap) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में तारा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। जिससे उनका फर्स्ट लुक पहले ही आउट हो चुका है। वहीं, अब फिल्म का टीजर भी आउट (Tadap Teaser) हो चुका है। जिसमें एक्ट्रेस हसीन वादियों में खोई देखी जा रही हैं।

यहां
फिल्म 'तड़प' से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपना बॉलीवुड डेब्यू (Ahan Shetty Debut Film) कर रहे हैं। अहान को फिल्मों में देखने के लिए फैंस लंबे समय से बेकरार हैं। फिल्म का डायरेक्शन रजत अरोड़ा ने किया है। साथ ही इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म तड़प का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर 27 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

अन्य समाचार