चानन में 10 सरपंच में मात्र एक की हुई वापसी

संवाद सूत्र, चानन (लखीसराय) : चानन प्रखंड क्षेत्र की कुल 10 ग्राम कचहरी में मात्र एक इटौन ग्राम कचहरी में निवर्तमान सरपंच रिकी कुमारी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। कई ग्राम कचहरी सरपंच ने मैदान छोड़कर मुखिया पद पर तो कई पंचायत समिति सदस्य पद पर चुनाव लड़ा। कुछ ऐसे भी तो जो इस बार चुनाव से अलग रहे। मंगलवार को हुई मतगणना के बाद सर्वर के धीमी गति के कारण सरपंच पद के विजेता के नामों की घोषणा में काफी विलंब से हुआ। देर रात तक चानन के बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने निर्वाचित सरपंचों के बीच निर्वाचन प्रमाण पत्र का वितरण किया। जबकि ग्राम कचहरी पंच एवं ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड सदस्य) के बीच प्रमाण पत्र का वितरण नहीं किया गया है। इन्हें बाद में प्रखंड कार्यालय में प्रमाण पत्र दिया जाएगा।


----
निर्वाचित सरपंच और प्राप्त मत
- खुटुपार ग्राम कचहरी
रामवरण यादव (विजेता) - 1,505 मत
भूषण प्रसाद - 986 मत
--- - महेशलेटा ग्राम कचहरी
चमेली कुमारी (विजेता) - 1,416 मत
पूजा कुमारी - 1,006 मत ----
- लाखोचक ग्राम कचहरी
उर्मिला देवी (विजेता) - 1,076 मत
श्री देवी - 719 मत ----
- गोहरी ग्राम कचहरी
विनोद शर्मा (विजेता) - 1,516 मत
अशोक मिस्त्री - 956 मत ----
- जानकीडीह ग्राम कचहरी
लक्ष्मी देवी (विजेता) - 1,031 मत
प्रियांशु देवी - 913 मत ----
- मलिया ग्राम कचहरी
केदार प्रसाद यादव (विजेता) - 1,163 मत
पूनम देवी - 1,052 मत ----
- इटौन ग्राम कचहरी
रिकी कुमारी - 1,848 मत
दुलारी देवी - 742 मत ----
- संग्रामपुर ग्राम कचहरी
मकेश्वर महतो - 792 मत
उमाशंकर यादव - 624 मत ----
- भलूई ग्राम कचहरी
दशरथ तुरी - 922 मत
रामचंद्र रजक - 914 मत ----
- कुंदर ग्राम कचहरी
पूजा कुमारी- 1,211 मत
कौशल्या देवी - 828 मत

अन्य समाचार