कोरोना टीकाकरण महा अभियान आज, वंचित लोगों को लगाया जाएगा टीका

जागरण संवाददाता, पूर्णिया : कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए जिले के 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सभी लोग आसानी से टीका लगा सकें इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने समय-समय पर टीकाकरण विशेष महाअभियान भी चला रहा है। गुरुवार को डीएम राहुल कुमार के निर्देश पर एकदिवसीय टीकाकरण महाअभियान का आयोजन होगा। अबतक टीकाकरण के दोनों डोज से वंचित लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले के सभी प्रखंडों के टीकाकरण सत्र स्थल पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। विशेष टीकाकरण महाअभियान के लिए जिले में 538 सत्र स्थल बनाए गए हैं। डेढ़ लाख लोगों को एक दिवसीय अभियान में कवरेज का लक्ष्य रखा गया है। डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाने का रखा गया है लक्ष्य :-

मिलावटी मिठाई से रहें सावधान, स्वास्थ्य पर होता है विपरीत प्रभाव यह भी पढ़ें
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. विनय मोहन ने बताया कि जिले में अबतक 22 लाख 15 हजार 262 लोगों को सुरक्षा का टीका लगाया गया है। बहुत से लोग हैं जिन्होंने अबतक टीका नहीं लगाया है या टीका का केवल एक डोज ही लगाया है। सभी लोग सुरक्षा के टीका का दोनों डोज लगा सकें इसके लिए टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। 28 अक्टूबर को आयोजित टीकाकरण महाअभियान में जिले के 1.50 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लोग टीका आसानी से लगा सकें इसके लिए सभी प्रखंडों में 538 विशेष टीकाकरण सत्र बनाए गए हैं। सभी लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए कोरोना टीका की दोनों डोज जरूर लगानी चाहिए। 1.34 लाख से अधिक लोगों ने जताई टीका लगाने पर सहमति
पूर्ण टीकाकरण से वंचित लोगों की जानकारी के लिए जिले की आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने घर-घर जाकर सर्वे किया गया था। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जिले के 1 लाख 34 हजार 820 लोगों ने टीका लगाने पर सहमति जताई गई। अभी दीपावली व छठ महापर्व के कारण बाहर से भी बहुत से लोग अपने घर वापस लौट रहे हैं। इसे देखते हुए विशेष टीकाकरण महाअभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
---------------------------------

अन्य समाचार