टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी हुईं राजनीति में शामिल, कांग्रेस पार्टी में रखा कदम

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) ने बुधवार को राजनीति में कदम रखा। एक्ट्रेस ने देर शाम मुंबई में कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सपरा और युवा नेता सूरज सिंह ठाकुर की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। कार्यक्रम के बाद प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें एक्ट्रेस ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान एक्ट्रेस एक राजनेता के रुप में नजर आई। ऑरेंज कलर की साड़ी में नजर आई। इस बारें में काम्या पंजाबी ने कहा कि राजनीति में आने के बाद वह ऐक्टिंग नहीं छोड़ेंगी। ऐक्टिंग उनका पहला प्यार है। उन्होंने कहा कि वह ऐक्टिंग और राजनीति के बीच बैलेंस बनाकर काम करेंगी।

एक रिपोर्ट सितंबर 2021 में टीवी शो 'शक्ति: अस्तिस्व के अहसास की' खत्म हो जाने के बाद उन्होंने इस बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर दिया था। बता दें कि काम्या पंजाबी को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि वो जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, काम्या हमेशा से राजनीति में आनी चाहती थीं, लेकिन अपने काम और बिजी शेड्यूल की वजह से वो ऐसा नहीं कर पा रही थी। हालांकि, अब जब उनका शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' खत्म हो गया है, तो उन्होंने आखिरकार राजनीति में उतरने का फैसला कर लिया।
बता दें काम्या पंजाबी ने साल 2001 में अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दो दशक से भी लंबे करियर में काम्या पंजाबी ने 'कहता है दिल', 'क्यूं होता है प्यार', 'पिया का घर', 'अस्तित्व: एक प्रेम कहानी', 'वो रहने वाली महलों की', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'अंबर धरा' और 'बेइंतेहा' जैसे कई टीवी शोज किए। काम्या 'बिग बॉस' के अलावा कई और रियलिटी शोज में भी नजर आईं।

अन्य समाचार