Taimur Ali Khan के हमशकल की झलक देख भड़के यूजर्स, वायरल हो रही है तस्वीर

बॉलीवुड के छोटे नवाब और करीना कपूर व सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान पॉप्युलर स्टारकिड में से हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। इसी क्रम में अब उनके जैसे दिखने वाले एक बच्चे की तस्वीर सामने आई है।

जी हां, अब तक बॉलीवुड सितारों के हमशकल देखने को मिलते थे, लेकिन यह पहली बार है जब किसी स्टार किड के हमशक्ल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर जब तैमूर की तरह दिखने वाले बच्चे की तस्वीर दिखी, तो लोग हैरान रह गए। तैमूर की तरह दिखने वाले बच्चे का नाम जार्यन थापर है, जिसकी तस्वीर को देखकर तैमूर के प्रशंसक हैरान है।
तैमूर और जार्यन को एक साथ देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि असल तैमूर कौन है और जार्यन कौन है? तैमूर और जार्यन की तस्वीर का कोलाज बनाकर सेलिब्रिटी फोटॉग्राफर विरल भयानी ने शेयर की है। आप देख सकते हैं कि जार्यन का चेहरा हूबहू तैमूर की तरह है। वह दिखने में भी बेहद क्यूट हैं। हालांकि, इस बात ने कुछ लोगों को परेशान कर दिया है। लोग लगातार तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'किसी भी बच्चे को ऐसे डुप्लीकेट कहकर कंपेयर मत करो।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्योंकि तैमूर सैफ अली खान का बच्चा है, क्या इसलिए दूसरे बच्चे उसकी कॉपी टैग के साथ जिएंगे? हर बच्चा स्पेशल और यूनिक है'। लोगों का कहना है कि बच्चों की इंडीविजुलैटिली को रिस्पेक्ट दो।
गौरतलब है कि तैमूर अली खान अपने जन्म के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ना सिर्फ अपनी क्यूटनेस के कारण बल्कि अपने नाम को लेकर भी। बेटे का नाम तैमूर रखने पर सैफ अली खान और करीना कपूर काफी ट्रोल भी हुए थे।

अन्य समाचार