घूस लेना पाप की कमाई है..

संसू., रामगढ़ चौक (लखीसराय) : रामगढ़ चौक-लखीसराय पथ में खड़गवारा गांव के निकट अवस्थित पावर ग्रिड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध पदयात्रा निकाली गई। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक चलेगा। इसके तहत पावर ग्रिड के सभी कर्मियों ने पदयात्रा निकाली जिसका शुभारंभ उप केंद्र के मुख्य प्रबंधक रवीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा में सभी कर्मी अपने हाथों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध नारा लिखित तख्ती पोस्टर के साथ नारा लगाते हुए देश के विकास दर को है बढ़ाना भ्रष्टाचार को जड़ से होगा मिटाना, निडर बनो भ्रष्टाचार को दूर करो, सत्य निष्ठा से आत्मनिर्भरता भ्रष्टाचार हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है, सतर्क भारत समृद्ध भारत घूस लेना पाप की कमाई है.. आदि नारे लगाए जा रहे थे। विद्युत पावर ग्रिड से पदयात्रा रामगढ़ चौक तक एवं पुन: रामगढ़ चौक से पावर ग्रिड तक की गई जिसमें विद्युत कर्मी गुंजन गगण, दीपक कृष्णन, ऋतुराज, गणेश कुमार, नीरज कुमार, सुबोध कुमार, लक्ष्मण कुमार, कामेश्वर सिंह, नीतीश कुमार, अमरनाथ, सुमित कुमार एवं पावर ग्रिड उप केंद्र में कार्यरत सभी कर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस संबंध में पावर ग्रिड उप केंद्र के मुख्य प्रबंधक रवीश कुमार ने बताया कि भ्रष्टाचार हमारे देश को खोखला बना रहा है जिससे निजात पाने के लिए हमें आम लोगों को जागरूक करना होगा। जब तक जनता नहीं जगेगी तब तक हम भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त नहीं कर सकते हैं। 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक सभी जगहों पर पर यात्रा निकालकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।


अन्य समाचार